{"_id":"658f16ee7d1cd76de30b0126","slug":"nia-presents-amritpal-before-court-in-heroin-smuggling-case-worth-rs-700-crore-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"700 करोड़ की हेरोइन का मामला: NIA ने अमृतपाल को अदालत में किया पेश, न्यायिक हिरासत में भेजा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
700 करोड़ की हेरोइन का मामला: NIA ने अमृतपाल को अदालत में किया पेश, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
Sat, 30 Dec 2023 12:32 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 30 Dec 2023 12:32 AM IST
सार
अप्रैल 2022 में कस्टम विभाग ने अमृतसर में 102 किलोग्राम हेरोइन की खेप पकड़ी थी। इस मामले में एनआईए ने 15 दिसंबर को तरनतारन जिले के कस्बा चोहला साहिब के गांव करमूवाल से अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुलेठी की आड़ में अफगानिस्तान से 700 करोड़ से अधिक की हेरोइन तस्करी करने के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने तरनतारन निवासी एवं आईलेट्स सेंटर संचालक अमृतपाल सिंह को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
एनआईए ने इस मामले में आरोपी आईलेट्स सेंटर संचालक अमृतपाल सिंह को 15 दिसंबर को तरनतारन जिले के कस्बा चोहला साहिब के गांव करमूवाल से गिरफ्तार किया था। उससे इस मामले में काफी पूछताछ की गई है। अप्रैल 2022 में कस्टम विभाग ने अमृतसर में 102 किलोग्राम हेरोइन की खेप पकड़ी थी।
विज्ञापन
हेरोइन की यह खेप अटारी-वाघा सीमा के रास्ते मुलेठी की आड़ में अफगानिस्तान से मंगवाई गई थी। जब इसकी जांच की तो मुलेठी की बोरियों से हेरोइन मिली थी। इस मुलेठी और हेरोइन की खेप का संबंध दिल्ली के कुछ लोगों से भी था। जांच में तरनतारन जिले के गांव करमूवाल में रहने वाले आईलेट्स सेंटर संचालक अमृतपाल की भूमिका भी मिली। इसके बाद एनआईए ने उसे गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन