फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   NIA filed chargesheet against six terrorists in Mohali

जलालाबाद बम धमाका: पाकिस्तान में रची गई थी टिफिन बम की साजिश, NIA ने छह आतंकियों के खिलाफ दायर की चार्जशीट

Wed, 16 Mar 2022 09:52 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 16 Mar 2022 09:52 PM IST
सार

जलालाबाद शहर थान में विभिन्न आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था लेकिन बाद में इस मामले की जांच का जिम्मा एनआईए को सौंप दिया गया था। एनआईए ने अक्तूबर 2021 में मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी थी।

विज्ञापन
NIA filed chargesheet against six terrorists in Mohali
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (फाइल फोटो)

विस्तार

पंजाब के फाजिल्का शहर में हुए बम धमाके के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने कथित छह खालिस्तानी आतंकवादियों के खिलाफ विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत आरोप पत्र दायर किया है। इस बम धमाके की साजिश पाकिस्तान में बैठे आतंकी आकाओं ने रची थी। 

विज्ञापन


चार्जशीट में कुख्यात आतंकवादी लखबीर सिंह रोडे का नाम भी शामिल है। वह इस समय पाकिस्तान में है। वहीं, जिन आतंकवादियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई है, इनमें फिरोजपुर निवासी सुखविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह और रंजीत सिंह, फाजिल्का के प्रवीण सिंह, खालिस्तानी आतंकवादी संगठन का खुद को नेता बताने वाले लखबीर सिंह रोडे और पाकिस्तानी नागरिक हबीब खान का नाम शामिल है। 
विज्ञापन


15 सितंबर 2021 को जलालाबाद में बम धमाका हुआ था। आतंकवादी बिंदर सिंह इसे मोटरसाइकिल पर बम लेकर जा रहा था। तभी अचानक धमाका हो गया था। विस्फोट में आतंकवादी बिंदर सिंह की मौत हो गई थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


जलालाबाद शहर थान में विभिन्न आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था लेकिन बाद में इस मामले की जांच का जिम्मा एनआईए को सौंप दिया गया था। एनआईए ने अक्तूबर 2021 में मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी थी। एनआईए को जांच में पता चला कि पंजाब में बड़े पैमाने पर धमाकों की साजिश पाकिस्तान से रची गई थी और यह साजिश आतंकवादी संगठन इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन के कथित कमांडर लखबीर सिंह रोडे ने पाकिस्तान के नागरिक हबीब खान के साथ मिलकर रची थी।


इसके बाद इन्होंने आठ टिफिन बम मादक पदार्थों के साथ पाकिस्तान से भारत भेजे थे। इन्होंने ही अन्य आरोपियों को उकसाया किया कि वह इनका इस्तेमाल अलग-अलग शहरों में करें। इसके बाद ही बिंदर और सुखविंदर सिंह ने जलालाबाद में धमाके की रेकी की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed