फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   NIA filed a supplementary chargesheet against two persons in Ludhiana Court complex bomb blast case

लुधियाना कोर्ट धमाका: NIA ने दो आरोपियों के खिलाफ दाखिल किया पूरक आरोप पत्र, पाकिस्तान से रची गई थी साजिश

Tue, 30 May 2023 04:30 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 30 May 2023 04:30 PM IST
सार

हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी मलेशिया समेत पाकिस्तान स्थित ड्रग तस्करों और उनके भारतीय सहयोगियों की मदद से इन आईईडी की तस्करी की थी। चार्जशीट के अन्य आरोपी अमृतसर जिले के हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी मलेशिया को दिसंबर 2022 में मलेशिया से आने पर दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
NIA filed a supplementary chargesheet against two persons in Ludhiana Court complex bomb blast case
लुधियाना बम धमाका। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)

विस्तार

साल 2021 में लुधियाना की अदालत में हुए बम धमाके में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मंगलवार को मोहाली की विशेष अदालत में पूरक चालान पेश किया। एनआईए के मुताबिक पाकिस्तान में छिपा खालिस्तान आतंकी लखबीर सिंह रोडे ही बम धमाके का मास्टरमाइंड है। वह पाकिस्तान स्थित प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन खालिस्तान लिबरेशन फोर्स और इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन का प्रमुख है। 

विज्ञापन


एनआईए ने पूरक चालान में एक अन्य आतंकी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी मलेशिया को भी आरोपी बनाया है। एनआईए ने पिछले साल हैप्पी को दिल्ली हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया था। लुधियाना की जिला अदालत में 23 दिसंबर 2021 को बम धमाका हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि छह लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन


सीमा पार से लाई गई थी आईईडी 
एनआईए की चार्जशीट के मुताबिक रोडे ने पूरे पंजाब में धमाकों के लिए सीमा पार से इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) की तस्करी करवाई। इसमें पाकिस्तान स्थित तस्कर हरप्रीत सिंह ने रोडे की मदद की। भारत लाई गई एक आईईडी का इस्तेमाल लुधियाना बम धमाके में किया गया। रोडे मूलरूप से पंजाब के मोगा का रहने वाला है। पुलिस ने इस मामले में 23 दिसंबर 2021 को मामला दर्ज किया था। जनवरी 2022 में एनआईए ने इसकी जांच अपने हाथ में ली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed