फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   NHM, National Health mission, haryana govt, epf gift to NHM employees, anil vij, haryana

NHM के हजारों कर्मचारियों को सरकार का बड़ा तोहफा

Sat, 30 Apr 2016 12:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 30 Apr 2016 12:38 PM IST
विज्ञापन
NHM, National Health mission, haryana govt, epf gift to NHM employees, anil vij, haryana
हरियाणा के स्वास्‍थ्य मंत्री अनिल विज - फोटो : फाइल फोटो
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत 11845 अनुबंधित कर्मचारियों को सरकार ने बहुत बड़ा तोहफा दिया है। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने यह ऐलान किया। एक अप्रैल 2016 से मासिक कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) काटा जाएगा। इससे कर्मचारियों को 26 करोड़ रुपये वार्षिक का लाभ होगा।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि एनएचएम के तहत कार्यरत कर्मचारियों का अंशदान 12 फीसदी होगा, जबकि प्रदेश सरकार की ओर से इतनी ही राशि कर्मचारियों के खाते में डाली जाएगी। प्रदेश के 21 जिलों में फिलहाल 10245 ऐसे कर्मचारी कार्यरत है, जिनका औसत मासिक वेतन करीब 13000 रुपये है, जिन पर सरकार करीब 1.81 करोड़ रुपये का मासिक खर्च वहन करेगी।
विज्ञापन


15000 रुपये औसत मासिक वेतन वाले करीब 1600 कर्मचारियों के अंशदान के तौर पर सरकार की ओर से 32.67 लाख रुपये जमा करवाए जाएंगे। विज ने बताया इस प्रक्रिया के बेहतर रूप में संचालन के लिए हरियाणा में ईपीएफ संगठन को चार भागों में बांटा गया है। इनमें करनाल डिवीजन में करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, यमुनानगर, पानीपत, अंबाला, सोनीपत और पंचकूला को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुड़गांव डिवीजन में गुड़गांव, महेन्द्रगढ़, मेवात, रेवाड़ी, फरीदाबाद डिवीजन में फरीदाबाद व पलवल, जबकि रोहतक डिवीजन में भिवानी, फतेहाबाद, हिसार, झज्जर, जीन्द, रोहतक व सिरसा को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि सरकार ने वर्ष 2016-17 के लिए 25 करोड़ रुपये की राशि प्रस्तावित की है। इसके लिए सरकार की ओर से एनएचएम मुख्यालय पर अलग से ईपीएफ सेल स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed