फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   NHAI hikes toll tax rates on KGP Expressway

आज से सफर भी महंगा : केजीपी एक्सप्रेस-वे पर ज्यादा जेब होगी ढीली, कार का 15 तो ट्रक का 100 रुपये बढ़ा टोल टैक्स

Thu, 01 Apr 2021 01:47 AM IST
ajay kumar अंकित चौहान, अमर उजाला, सोनीपत ( हरियाणा)
अंकित चौहान, अमर उजाला, सोनीपत ( हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 01 Apr 2021 01:47 AM IST
सार

  • एनएचएआई ने केजीपी पर वाहन चालकों से वसूली के लिए एक अप्रैल से जारी की नई सूची
  • बागपत के इंटरचेंज तक कार का नहीं बढ़ा टोल टैक्स, उससे आगे के इंटरचेंज के लिए बढ़ाया
  • रोजाना हरियाणा, यूपी, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान के 60 हजार से ज्यादा वाहन दौड़ रहे

विज्ञापन
NHAI hikes toll tax rates on KGP Expressway
केजीपी पर स्थित टोल प्लाजा। - फोटो : फाइल फोटो।

विस्तार

केजीपी (कुंडली-गाजियाबाद-पलवल एक्सप्रेस-वे) पर वाहन दौड़ाने के लिए अब जेब ज्यादा ढीली करनी होगी। क्योंकि केजीपी पर कार का 15 रुपये तो ट्रक का 100 रुपये तक टोल टैक्स बढ़ा दिया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने टोल टैक्स बढ़ाने की नई सूची जारी की है। यह बढ़ा हुआ टैक्स एक अप्रैल से लागू होगा। हालांकि गाजियाबाद की तरफ से आने वाले वाहन चालकों को कुछ राहत मिलेगी, क्योंकि कुंडली टोल प्लाजा किसानों ने फ्री कराया हुआ है। 

विज्ञापन


एनएचएआई ने केजीपी पर टोल टैक्स बढ़ा दिया है। जिससे कुंडली के मुख्य टोल प्लाजा से पलवल तक कोई कार लेकर जाता है तो उसे अब 225 की जगह 240 रुपये टोल टैक्स देना होगा। इस तरह ही कोई ट्रक चालक है तो उसको 1440 की जगह 1540 रुपये तक टोल टैक्स देना होगा। 
विज्ञापन


केजीपी से रोजाना हरियाणा, यूपी, जम्मू कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, हिमाचल, गुजरात समेत अन्य कई राज्यों के लगभग 60 हजार से ज्यादा वाहन चालकों पर इसका असर पड़ेगा। दिल्ली की सीमा पर कुंडली बॉर्डर पर किसानों के हाईवे जाम करने के बाद से केजीपी से होकर ही वाहन दिल्ली में जाते हैं। इसलिए केजीपी पर वाहनों का ज्यादा भार हो गया है। हालांकि बागपत तक के इंटरचेंज तक कार के टोल टैक्स में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर मवीकलां

  • वाहन         पहले    अब 
  • कार/जीप     25      25
  • एलसीवी     40      40
  • ट्रक/बस      70     85
  • 3 एक्सेल    85     95
  • 4-6एक्सेल  125   135
  • ओवरसाइज   55  165


दिल्ली-मेरठ हाईवे पर दुहाई

  • कार/जीप       70        75
  • एलसीवी       115       125
  • ट्रक/बस        245       260
  • 3 एक्सेल      265       285
  • 4-6 एक्सेल   380      410
  • ओवरसाइज   465      495

दिल्ली-हापुड़ रोड पर डासना

  • कार/जीप       85      90
  • एलसीवी       135    145
  • ट्रक/बस        285    305
  • 3 एक्सेल      310    335
  • 4-6 एक्सेल   450    480
  • ओवरसाइज   555    585

गाजियाबाद-अलीगढ़ रोड पर बिल अकबरपुर

  • कार/जीप     115    125
  • एलसीवी     190     205
  • ट्रक/बस      400     430 
  • 3 एक्सेल    435     470
  • 4-6 एक्सेल  630    675
  • ओवरसाइज  765    820

फतेहपुर-रामपुर रोड पर सिरसा

  • कार/जीप      135    145      
  • एलसीवी       220    235
  • ट्रक/बस       460     490 
  • 3 एक्सेल      500    535
  • 4-6 एक्सेल  720    770
  • ओवरसाइज  875    935

अटाली-चेनसा रोड पर मौजपुर

  • कार/जीप    175       190
  • एलसीवी     285       305
  • ट्रक/बस      600       645
  • 3 एक्सेल     655       700
  • 4-6 एक्सेल   940    1010
  • ओवरसाइज   1145   1230

दिल्ली-आगरा हाईवे पर पलवल

  • कार/जीप      225      240
  • एलसीवी       360      385
  • ट्रक/बस        755      805
  • 3 एक्सेल       820     880
  • 4-6 एक्सेल   1180    1265
  • ओवरसाइज   1440   1540 

नोट: यह टोल टैक्स कुंडली मुख्य टोल प्लाजा से लगेगा

नेशनल हाईवे-44 : मुरथल टोल पर 5 से 25 रुपये ज्यादा देना होगा टैक्स

नेशनल हाईवे-44 पर मुरथल में भिगान चौक पर लगे टोल प्लाजा का टैक्स एक अप्रैल से बढ़ा दिया गया। जहां टैक्स में 5 रुपये से लेकर 25 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। कार वालों के लिए एक तरफ के टैक्स में बढ़ोतरी नहीं हुई है लेकिन दोनों तरफ के टोल में पांच रुपये की बढ़ोतरी की गई है। 

कॉमर्शियल वाहनों के लिए 25 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। टोल प्लाजा के 20 किमी के दायरे में रहने वाले वाहन मालिकों को मासिक पास के लिए भी अब 10 रुपये ज्यादा देने पड़ेगे, जिनका पास अब 275 की जगह 285 रुपये में बनाया जाएगा। हालांकि किसान आंदोलन के कारण यह टोल प्लाजा अभी फ्री कराया गया है और जब तक टोल प्लाजा फ्री रहेगा, तब तक वाहन चालकों के लिए राहत रहेगी। 

नेशनल हाईवे-44 पर मुरथल में भिगान टोल पर इस तरह होगा टैक्स

  •  कार, जीप, वैन और लाइट वाहनों के लिए 75 रुपये टैक्स लगेगा। एक दिन में आने-जाने पर टैक्स 115 रुपये तो इनका महीने का पास एक चक्कर के लिए 2505 रुपये में होगा। यह वाहन कॉमर्शियल में चलते होंगे और सोनीपत से रजिस्टर्ड होंगे तो उनको 40 रुपये टैक्स देना होगा। 
  • लाइट कॉमर्शियल वाहन व मिनी बस के लिए टैक्स 120 रुपये होगा। एक दिन में आने-जाने पर टैक्स 180 रुपये तो इनका महीने का पास एक चक्कर के लिए 4045 रुपये में होगा। सोनीपत से रजिस्टर्ड होने पर 60 रुपये टैक्स देना होगा। 
  • बस व ट्रक और दो एक्सल वालों के लिए टैक्स 255 रुपये होगा। एक दिन में आने-जाने पर टैक्स 380 रुपये तो इनका महीने का पास एक चक्कर के लिए 8470 रुपये में होगा। सोनीपत से रजिस्टर्ड होने पर 125 रुपये टैक्स देना होगा। 
  • तीन एक्सल वाले कॉमर्शियल वाहनों के लिए टैक्स 275 रुपये होगा। एक दिन में आने-जाने पर टैक्स 415 रुपये तो इनका महीने का पास एक चक्कर के लिए 9240 रुपये में होगा। सोनीपत से रजिस्टर्ड होने पर 140 रुपये टैक्स देना होगा। 
  • चार से छह एक्सल वाले वाहनों के लिए टैक्स 400 रुपये होगा। एक दिन में आने-जाने पर टैक्स 600 रुपये तो इनका महीने का पास एक चक्कर के लिए 13285 रुपये में होगा। सोनीपत से रजिस्टर्ड होने पर 200 रुपये टैक्स देना होगा। 
  • सात या उससे ज्यादा एक्सल वाले वाहनों के लिए टैक्स 485 रुपये होगा। एक दिन में आने-जाने पर टैक्स 730 रुपये तो इनका महीने का पास एक चक्कर के लिए 16175 रुपये में होगा। सोनीपत से रजिस्टर्ड होने पर 245 रुपये टैक्स देना होगा। 
  • टोल प्लाजा से 20 किमी की सीमा में रहने वाले लोगों के निजी वाहन का महीने का पास 285 रुपये में होगा और इस तरह उनको विशेष छूट दी गई है।

केजीपी पर टोल टैक्स को बढ़ाया गया है और एक अप्रैल से वाहन चालकों को नया टोल टैक्स देना होगा। एनएचएआई ने टोल टैक्स की नई दरों की सूची जारी कर दी है। - पीयूष तिवारी, मैनेजर, कुंडली टोल प्लाजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed