फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   NHAI announces new toll rates at Dappar toll plaza in Mohali

Mohali News: दिल्ली-चंडीगढ़ का सफर होगा मंहगा, दप्पर टोल प्लाजा की नई दरों का एलान, एक सितंबर से लागू

Sun, 27 Aug 2023 11:50 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लालड़ू (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लालड़ू (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 27 Aug 2023 11:50 AM IST
सार

दप्पर टोल प्लाजा अधिकारी दीपक अरोड़ा ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर स्थित दप्पर टोल प्लाजा पर टोल की दरों में बढ़ोतरी की गई है। नई दरें 31 अगस्त रात 12 बजे के बाद लागू हो जाएंगी।

विज्ञापन
NHAI announces new toll rates at Dappar toll plaza in Mohali
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली से चंडीगढ़ का सफर अब नेशनल हाईवे-152 पर महंगा हो जाएगा। दरअसल, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने दप्पर स्थित टोल प्लाजा पर टोल दरों में बढ़ोतरी का एलान किया है। नई दरें एक सितंबर से लागू होंगी। अब वाहन चालकों को अपनी जेब पहले के मुकाबले ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी। इसका सीधा असर आम लोगों पर पड़ेगा। 

विज्ञापन


दप्पर टोल प्लाजा अधिकारी दीपक अरोड़ा ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर स्थित दप्पर टोल प्लाजा पर टोल की दरों में बढ़ोतरी की गई है। नई दरें 31 अगस्त रात 12 बजे के बाद लागू हो जाएंगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पिछली टोल दरों में कार, जीप और वैन के एक तरफ जाने पर टोल दर में पांच रुपये, अप-डाउन पर पांच रुपये और मासिक पास में 130 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार लाइट व्हीकल व मिनी बस के एक तरफ जाने पर 10 रुपये व अप-डाउन पर 10 रुपये और मासिक पास में 225 रुपये की बढ़ोतरी की गई है जबकि बस और ट्रक के एक तरफ जाने पर 15 रुपये, अप-डाउन पर 25 रुपये व मासिक पास में 455 रुपये की बढ़ोतरी की गई। इसके अलावा मल्टी व्हीकल (2 एक्सल) की दरों में एक तरफ के लिए 20 रुपये, अप-डाउन के लिए 40 रुपये और मासिक पास में 725 रुपये की बढ़ोतरी की है।

अर्थ मूविंग और हैवी व्हीकल अप-डाउन के 50 रुपये लगेंगे अतिरिक्त

अर्थ मूविंग और हैवी व्हीकल के एक तरफ जाने पर 30 रुपये, अप-डाउन करने पर 50 रुपये और मासिक पास में 970 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। दप्पर स्थित लोकल वाहन चालकों (कार, जीप व वैन) के लिए टोल में पांच रुपये की वृद्धि हुई हैं। दप्पर टोल प्लाजा के तहत बलदेव नगर (अंबाला) से बलटाना (जीरकपुर) तक 36 किलोमीटर का इलाका आता है। पिछली टोल दरों में बढ़ोतरी सितंबर 2022 में हुई थी। इसके बाद अब वृद्धि की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed