{"_id":"6bafdd803cab35802bbb24b5f7c60b5e","slug":"next-two-days-will-be-good-for-shopping","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुष्य नक्षत्रः खरीदारी के लिए शुभ होंगे अगले दो दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुष्य नक्षत्रः खरीदारी के लिए शुभ होंगे अगले दो दिन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 07 Apr 2014 11:33 PM IST
विज्ञापन
इस साल पुष्य नक्षत्र 8 व 9 अप्रैल को होगी। इसलिए ये दो दिन खरीददारी के लिए बेहद शुभ रहेंगे।
विज्ञापन
पौराणिक काल से ही इन दिनों को खरीदारी के लिए अच्छा माना जाता है। मंगलवार को रामनवमी का त्यौहार भी पड़ रहा है,जिससे ये दिन और अधिक शुभ होंगे।
इस बारे में पंडित भुवनेश्वर शास्त्री ने बताया कि इन दिनों में नवमी के दिन सुबह 10 बजे से लेकर दशमी दोपहर 12 बजे तक खरीदारी का शुभ समय रहेगा।
उन्होंने बताया कि इस दौरान शरीर को धारण करने की वस्तु और घर में अलमारी आदि में रखने वाली वस्तु काफी शुभ होगी और उससे सालभर बरकत रहेगी।