फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Newspaper distributor attacked, car riders looted seven thousand rupees

Chandigarh News: अखबार वितरक पर हमला, कार सवारों ने सात हजार लूटे

Thu, 04 Jan 2024 01:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Newspaper distributor attacked, car riders looted seven thousand rupees
चंडीगढ़। मंगलवार सुबह 5.20 बजे अखबार वितरक पर हमला कर सात हजार रुपये लूटने का मामला सामने आया है। कार सवार बदमाशों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया, जब इंडस्ट्रियल एरिया निवासी अखबार वितरक अनिल मिश्रा साइकिल पर घर से सेक्टर-22 स्थित वितरण केंद्र जा रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में अनिल मिश्रा ने बताया कि वह इंडस्ट्रियल एरिया के कॉलोनी नंबर-4 लाइट पॉइंट पर पहुंचे तो पंजाब नंबर की एक सफेद रंग की कार उनके पास आकर रुकी। कार में सवार तीन में से दो बदमाश बाहर निकले और बातचीत के बहाने हमला रोक लिया। इसी बीच उन्होंने डंडे से पैर और हाथ पर मारना शुरू कर दिया। आरोपी करीब सात हजार रुपये भी छीन ले गए। बदमाश उनका मोबाइल भी छीनने का प्रयास कर रहे थे लेकिन सफल नहीं हुए। उन्होंने मोबाइल बचाने के लिए मुकाबला किया तो आरोपी कार में बैठकर फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

अखबार वितरक के साथ लूट की घटना को लेकर चंडीगढ़ अखबार वितरक संघ के अध्यक्ष मदन शर्मा ने पुलिस को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही बनती कार्रवाई के तहत एफआईआर दर्ज नहीं हुई तो विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से अल सुबह हो रही लूटपाट की वारदात को गंभीरता से लेकर उचित पुलिस बंदोबस्त की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed