फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   news for government house residentials of chandigarh

सरकारी मकानों में रहने वालों के लिए ताजा फरमान

Sat, 18 Apr 2015 05:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 18 Apr 2015 05:39 PM IST
विज्ञापन
news for government house residentials of chandigarh

अब सरकारी मकानों का दुरुपयोग करने पर सीधे एफआईआर दर्ज की जाएगी। यह निर्णय चंडीगढ़ हाउसिंग अलॉटमेंट के संशोधित नियमों के बाद लिया गया है। संशोधित नियमों के अनुसार सरकारी मकानों में रहने वाले के साथ अलॉटी को सबलेटिंग और मिसयूज करने पर आपराधिक चार्ज फेस करने होंगे।

विज्ञापन


चंडीगढ़ हाउसिंग अलॉटमेंट रूल्स के संशोधित नियमों के अनुसार ऐसे मामले में सिर्फ अलॉटी ही नहीं बल्कि उसमें रहने वालों पर भी अपराधिक मामला दर्ज होगा। ऐसी स्थिति में आईपीसी की धारा 188 के तहत शिकायत दर्ज होगी।
विज्ञापन


ये हैं गड़बड़ियां
•अलॉट किए गए किसी भी सरकारी मकान को दूसरे को किराये पर देना।
•अलॉट किए सरकारी मकान में अवैध स्ट्रक्चर बनाने और स्ट्रक्चर में परिवर्तन करने पर।
•सरकारी अलॉटमेंट के मकान के किसी भाग का अपने किसी अन्य उद्देश्य के लिए उपयोग करने पर।
•अलॉट किए मकान के बिजली कनेक्शन में छेड़छाड़ करने पर।
•अलॉट सरकारी मकान में ऐसा कोई चेंज करने जिसको अलॉटमेंट कमेटी के सचिव उचित न समझें।
•सरकारी मकान के अलाटमेंट के लिए दिए गए पत्र में कोई गलत जानकारी देने पर।

यह होगा एक्शन
•गवर्नमेंट हाउस का अलॉटमेंट उसी दिन से कैंसल किया जाएगा जिस दिन अलॉट किया गया।
•जिस दिन अलॉटमेंट किया गया है उसका किराया उसी दिन से लगाया जाएगा।
•अलॉटी पर किसी अन्य सरकारी अलॉटमेंट में रोक लगा दी जाएगी।
•अलॉटी के एंपलायर पर सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

अब चलेगा अभियान
चंडीगढ़ हाउसिंग अलॉटमेंट कमेटी चंडीगढ़ में सर्च अभियान चलाएगी। जिसका उद्देश्य अलॉट किए सरकारी मकानों में किए जाने वाले परिवर्तनों की जांच करना और उसमें रहने वालों का डाटा इकट्ठा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


किराये पर देते हैं मकान
चंडीगढ़ में अलॉट किए सरकारी मकानों को काफी लोग किराये पर दे देते हैं। कई ऐसे लोग भी हैं जिन्होंने अपने मकान तैयार किए हैं लेकिन वह फिर भी सरकारी मकानों में रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed