फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Newly elected team of Senior Citizen Council took oath

Chandigarh News: सीनियर सिटीजन काउंसिल की नवनिर्वाचित टीम ने ली शपथ

Mon, 01 Apr 2024 07:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 07:46 AM IST
विज्ञापन
Newly elected team of Senior Citizen Council took oath
पंचकूला। सीनियर सिटीजन काउंसिल चुनाव में नवनिर्वाचित टीम को रविवार को सेक्टर-15 में शपथ दिलाई गई l निवर्तमान प्रधान एनके शर्मा ने बताया कि चुनाव अधिकारी हरिवंश गुप्ता द्वारा रविंद्र शर्मा को प्रधान, डॉक्टर जीएस चहल को उपप्रधान, करतार सिंह एलावादी को महासचिव, विजय सचदेवा को सचिव और सूरज प्रकाश विज को वित्त सचिव के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। काउंसिल के मीडिया प्रभारी भारत हितैषी ने बताया कि नए पदाधिकारियों के अलावा काउंसिल की कमेटी के 16 चेयरपर्सन को भी चुनाव अधिकारी ने शपथ दिलाई। इसमें लेफ्टिनेंट कर्नल वीआई शर्मा, अशोक गुप्ता, श्यामलाल मित्तल, सुरेंद्र बंसल, एचसी गेरा, आरपी कपूर, भारत हितैषी, युधिष्ठिर महाजन, डॉ. सतीश अग्रवाल, मोहनीश मानिक, आरसी गुप्ता, सुधीर निझावन, जीडी गोयल, आरसी शर्मा शामिल हैं। हितैषी ने बताया कि निवर्तमान टीम में काउंसिल प्रधान एनके शर्मा, उपप्रधान अशोक गुप्ता, महासचिव सुरेंद्र अरोड़ा, सचिव अविनाश मेहता को उनका 2022-24 का कार्यकाल पूरा होने पर फूल मालाएं पहनाकर विदाई दी गई।
विज्ञापन


चुनाव घोषणा पत्र पर अमल होगा
शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर नवनिर्वाचित प्रधान रविंद्र शर्मा ने सभी सदस्यों द्वारा उनमें विश्वास जताकर प्रधान चुनने के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि चुनावी घोषणा पत्र में किए वादों को अमल में लाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर काउंसिल के पूर्व प्रधान बीके नैय्यर, वाई आर कश्यप, एसपी शर्मा, एसके शर्मा, प्रेमचंद सूद एवं कर्नल तलवार का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। शपथ ग्रहण समारोह में भारी संख्या में वरिष्ठ नागरिक पुरुष महिला सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन

फोटो के साथ खबर............
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed