फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Newly elected President of Garhwal Sabha Shankar Singh Panwar and other officials took oath

Chandigarh News: गढ़वाल सभा के नव निर्वाचित प्रधान शंकर सिंह पंवार और अन्य पदाधिकारियों ने ली शपथ

Mon, 19 Aug 2024 06:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 06:51 AM IST
विज्ञापन
Newly elected President of Garhwal Sabha Shankar Singh Panwar and other officials took oath
चंडीगढ़। सेक्टर-29 के गढ़वाल भवन में रविवार को गढ़वाल सभा के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। पदाधिकारियों को समाजसेवी कुलदीप सिंह रावत ने शपथ दिलाई। शंकर सिह पंवार ने प्रधान व बीरेंद्र सिंह कंडारी ने महासचिव की शपथ ली। इनके अलावा एसपी बमोला ने वरिष्ठ उपप्रधान, बलवंत सिंह बिष्ट ने उपप्रधान, दयानंद बढ़थ्वाल ने सचिव, जयेंदर सिंह भंडारी ने कोषाध्यक्ष, कर्ण सिंह पंवार ने कोष निरीक्षक, प्यार सिंह रणावत ने सांस्कृतिक सचिव व मान सिंह भंडारी ने माल सचिव की तथा करण असवाल, रोशन शास्त्री, उमा राणा व आशा नौटियाल ने संगठन सचिव के पद पर शपथ ली l
विज्ञापन

सभा के यह पदाधिकारी 3 साल साल के लिए निर्वाचित हुए हैं। ये 2027 तक कार्य करेंगे। इस अवसर पर नव नियुक्त प्रधान शंकर सिंह पंवार ने कहा कि वह व उनकी पूरी टीम गढ़ समाज के उत्थान के लिए हमेशा प्रयासरत रहेगी l पदाधिकारी सभा के कार्य को सुचारु रूप से चलाने के लिए एक कार्यकारिणी और सलाहकार समिति का गठन करेगी l गढ़वाल सभा चंडीगढ़ में उत्तराखंड के रह रहे निवासियों की सर्वोच्च सभा है l शपथ समारोह से पहले श्री बद्रीश रामलीला कला निकेतन सेक्टर-30 चंडीगढ़ ने सभा के नव निर्वाचित सदस्यों को राम नाम के पटके पहनाकर सम्मानित किया l
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed