फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   newly elected mayor arun sood visit amar ujala office

अमर उजाला कार्यालय पहुंचे मेयर, बताया सालभर का एजेंडा

Sat, 09 Jan 2016 10:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Sat, 09 Jan 2016 10:30 AM IST
विज्ञापन
newly elected mayor arun sood visit amar ujala office

नगर निगम का मेयर बनते ही अरुण सूद अमर उजाला चंडीगढ़ के कार्यालय पहुंचे जहां पर उन्होंने अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम में दावा किया कि 15 साल का जो सूखा था वह समाप्त कर दिया है और अब हर वार्ड में कमल खिलेगा। इस मौके पर उन्होंने पहले ही दिन अपना एजेंडा बताया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनका कार्यकाल के प्रदर्शन से आने वाले नगर निगम में चुनाव हर वार्ड में भाजपा जीतेगी। उन्होंने संवाद कार्यक्रम में कहा कि 15 साल बाद भाजपा का बनवास समाप्त हुआ है जिसका कार्यकर्ता लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। उन्होंने अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि जो इस समय प्रशासन और नगर निगम के बीच कोआडिनेशन की कमी है उसे मजबूत किया जाएगा ताकि शहरवासियों की सुविधाएं बढ़ सके।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनके हाथ में बेशक कोई तलवार (लागू करने का अधिकार) नहीं है लेकिन वह प्रशासन को जनता की समस्याएं बताते हुए विश्वास दिलवा देंगे। बात मनवा लेंगे। उन्होंने बताया कि अफसरशाही और जनप्रतिनिधियों के बीच टकराव न हो इसके लिए प्रयास किया जाएगा। इस संवाद कार्यक्रम में नवनियुक्त मेयर अरुण सूद के साथ पूर्व मेयर राज बाला मलिक, राष्ट्रीय महिला मोर्चा के उपाध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद आशा जसवाल भी आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेयर चुनाव जीतने के बाद अरुण सूद ने नगर निगम में दो घंटे काम भी किया। जबकि प्रशासक कप्तान सिंह सोलंकी से भी मुलाकात करने के लिए गवर्नर हाउस गए।

इस कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि उनका कोई ड्रीम प्रोजेक्ट नहीं है लेकिन वह चाहते है कि वह ऐसे कामों की शुरूवात करके जाएं जिससे शहरवासियों की भविष्य में दिक्कत दूर हो सके।

नानवेज के शौकीन है मेयर
मेयर पूनम शर्मा ने बताया कि जब से वह सक्रिय राजनीति में आए उन्होंने कोई फिल्म भी पूरी तरह से नहीं देखी है। उन्होंने बताया कि उन्हें किसी भी तरह का कोई खास शौंक नहीं है लेकिन उन्होंने कहा कि वह नानवेज खाने के शौंकिन है।

यह रहेगा एजेंडा
हर बार नगर निगम फरवरी माह के अंत में बजट पास करता है लेकिन इस बार मेयर अरुण सूद का प्रयास है कि फरवरी माह के शुरूवात में ही इसका ड्राफट चर्चा के लिए आए।

सूद ने बताया कि इस एजेंडा की प्रति नगर निगम में भी रखी जाएगी ताकि शहरवासी भी अपना सुझाव दे सके जबकि इससे पहले अधिकारी फरवरी माह के अंत में बजट लेकर सदन में जाते थे जिसका उस समय पास करना मजबूरी होती थी। इस ड्राफट की प्रतियां सभी पार्षदों को घर पर पहुंचाई जाएगी

मेयर ने बताया कि वार्ड कमेटियों का गठन पिछले तीन साल से नहीं हुआ है। इन कमेटियों का गठन जल्द से जल्द करवाना

मेयर ने बताया कि नगर निगम शहर की अकेली लोकतांत्रिक संस्था है ऐसे में इसे ज्यादा पावर फुल किया जाएगा। जो डिस्पेंसरियां और स्कूल इस समय नगर निगम केपास है उन्हें प्रशासन से पूरी तरह से लिया जाएगा।


क्या क्या चुनौतियां है
प्रशासन शहर में पेड पार्किंग का रेट और उनकी संख्या बढ़ाने जा रहा है। जिसका सूद पार्षद दल का नेता रहते हुए हुए विरोध करते आए हैं। इस फैसले को रुकवाना एक चुनौती रहेगी
प्रशासन नगर निगम पर पानी का रेट बढ़ाने का दबाव बना रहा है
कजौली वाटर वर्कस के दो नए फेज से इसी साल पानी चालू करवाना। इसके लिए करोड़ों रुपये का बजट भी जुटाना
पार्टी के पार्षदों ने एकजुट होकर अरुण सूद को जीतवाया है ऐसे में सभी पार्षदों को उनके कद के अनुसार कमेटियों के चेयरमैन बनवाना
प्रशासन पिछले दो साल से नगर निगम के बजट में कटौती कर रहा है ऐसे में जो एफडी 4 साल पहले तक 500 करोड़ थी अब वह आधी रह गई है।
महिला भवन और सेक्टर-17 की मल्टीलेवल पार्किंग का उद्घाटन अभी तक नहीं हुआ
पिछले दो साल से प्रशासन की दखलअंदाजी नगर निगम में बढ़ रही है जिसका भाजपा विपक्ष में रहते हुए विरोध कर रही है अब नए मेयर के सामने इसे रोकना चुनौती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed