फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Newly appointed HCS officers get responsibilities in Haryana

हरियाणा में नवनियुक्त एचसीएस को मिली जिम्मेदारियां, कई के हुए तबादले

Wed, 18 Dec 2019 12:47 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 18 Dec 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
Newly appointed HCS officers get responsibilities in Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर

हरियाणा सरकार ने 21 नवनियुक्त एचसीएस अफसरों को जिला राजस्व अधिकारी, तहसीलदार, सिटी मजिस्ट्रेट, प्रबंध निदेशक, एसडीएम, ज्वाइन निदेशक इत्यादि पदों नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। सरकार ने तुरंत प्रभाव से इस संदर्भ में आदेश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


जारी आदेश के तहत एचसीएस अमरिंदर सिंह को करनाल का सिटी मजिस्ट्रेट, राजेश पुनिया को लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़क) का संयुक्त निदेशक (प्रशासन) लगाते हुए धीरज चहल को हरियाणा रोडवेज, चंडीगढ़ का महाप्रबंधक व हरियाणा निगरानी एवं समन्वय विभाग-2 के उप सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
विज्ञापन


एचसीएस डॉ. नरेश कुमार को पलवल सहकारी चीनी मिल का प्रबंध निदेशक लगाया गया है। जबकि दिलबाग सिंह को पंचकूला नगर निगम का संयुक्त आयुक्त, ब्रह्म प्रकाश को प्राथमिक शिक्षा का संयुक्त निदेशक (प्रशासन) और स्कूल शिक्षा विभाग का उप सचिव,  हितेंद्र कुमार को उच्चतर शिक्षा विभाग का संयुक्त निदेशक (प्रशासन) और उप सचिव, सुभाष चंद्र को गोहाना सहकारी चीनी मिल का प्रबंध निदेशक, कुलबीर सिंह ढाका को जिला परिषद गुरुग्राम और डीआरडीए, गुरुग्राम का मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मीतू धनखड़ को हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, गुरुग्राम का जोनल एडमिनिस्ट्रेटर, अनिल कुमार दून को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग का उप सचिव, राजेंद्र कुमार को जींद सहकारी चीनी मिल का प्रबंध निदेशक, मानव मलिक को रोहतक सहकारी चीनी मिल का प्रबंध निदेशक, संजय बिश्नोई को फतेहाबाद का एसडीएम, प्रवीन कुमार को स्वास्थ्य सेवाएं का संयुक्त निदेशक (प्रशासन) लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, एचसीएस जगदीश चंद्र को यमुनानगर नगर निगम का संयुक्त आयुक्त, नवदीप सिंह को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, रोहतक का संपदा अधिकारी, दर्शन कुमार को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग का उप सचिव, संजीव कुमार को बावल का एसडीएम, दिनेश को हैफेड चीनी मिल, असंध का महाप्रबंधक व राजेश कुमार को बरवाला का एसडीएम नियुक्त किया गया है।

उधर, राज्य सरकार ने हरियाणा लोक सेवा आयोग के उप सचिव और हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, करनाल के जोनल एडमिनिस्ट्रेटर प्रद्युमन सिंह को हरियाणा लोक सेवा आयोग का उप सचिव, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, करनाल का जोनल एडमिनिस्ट्रेटर और करनाल सहकारी चीनी मिल का प्रबंध निदेशक लगाने के भी आदेश जारी किए हैं।


आईएएस जसप्रीत को हरियाणा में तीन साल डेपुटेशन
केंद्र सरकार ने आईएएस जसप्रीत कौर के हरियाणा में तीन साल डेपुटेशन पर रहने को मंजूरी दे दी है। जसप्रीत 2013 मणिपुर कैडर की अधिकारी हैं। निजी कारण से उन्हें हरियाणा में प्रतिनियुक्ति दी गई है। उनका कार्यकाल हरियाणा में पदभार संभालने की तिथि से शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed