{"_id":"60321cb3049b080bd3674eb2","slug":"newly-appointed-chandigarh-congress-president-subhash-chawla-take-charge-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ : नवनियुक्त कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुभाष चावला ने संभाला कार्यभार, हरीश रावत और छाबड़ा रहे मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ : नवनियुक्त कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुभाष चावला ने संभाला कार्यभार, हरीश रावत और छाबड़ा रहे मौजूद
Sun, 21 Feb 2021 02:15 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 21 Feb 2021 02:15 PM IST
विज्ञापन
सुभाष चावला ने संभाला कार्यभार।
- फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष सुभाष चावला रविवार को सेक्टर-35 स्थित पार्टी कार्यालय में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में अपना पदभार संभाल लिया है। नवनियुक्त अध्यक्ष को लेकर मनीमाजरा के कांग्रेस नेताओं में खासा उत्साह है। मनीमाजरा के कांग्रेसी नेताओं का कहना है कि सुभाष चावला का मनीमाजरा से बहुत गहरा नाता है, क्योंकि उनका ननिहाल भी यहीं है और उन्होंने अपने बचपन से लेकर जवानी तक का काफी समय यहां गुजारा है। कार्यक्रम में चंडीगढ़ कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा भी शामिल हुए।
विज्ञापन
मनीमाजरा ब्लॉक कांग्रेस के प्रधान संजय भजनी, रामेश्वर गिरि मनीमाजरा व्यापार मंडल के प्रधान मलकीत सिंह, मतलूब खान मत, जलील अहमद कुरैशी, हीरा सिंह आदि नेताओं ने शनिवार को अलग-अलग जगहों पर जाकर लोगों से नुक्कड़ मीटिंग करते हुए रविवार को सुभाष चावला के होने वाले शपथ समारोह में शामिल होने की अपील भी की थी।
विज्ञापन
संजय भजनी ने कहा है कि सुभाष चावला के प्रदेश अध्यक्ष बनने से चंडीगढ़ कांग्रेस के मजबूत होने के साथ ही मनीमाजरा में भी कांग्रेसी संगठित होकर आने वाले नगर निगम चुनाव की तैयारियों करके फतेह हासिल करेंगे।
विज्ञापन