फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   newborn baby found in mandir campus

बेरहम मां-बाप, मंदिर में छोड़ गए मासूम को

Mon, 28 Sep 2015 10:01 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 28 Sep 2015 10:01 PM IST
विज्ञापन
newborn baby found in mandir campus

सेक्टर-50 स्थित मंदिर के बाहर शनिवार देर रात कोई नवजात बच्ची को छोड़कर चला गया। मंदिर के पुजारी को रोने की आवाज सुनाई पड़ी तो वह उठकर बाहर आए।

विज्ञापन


बच्ची को साफ और सुंदर कपड़ों में देख पहले तो उन्हें लगा कि शायद कोई बच्ची को भूल गया है, लेकिन आसपास लोगों से पूछताछ करने पर उसके माता-पिता का कुछ पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को कॉल किया। सेक्टर-49 चौकी इंचार्ज एसआई सरिता रॉय बच्ची को जीएमएसएच-16 लेकर गईं और उसकी जांच कराई।
विज्ञापन


चिकित्सकों के मुताबिक बच्ची तीन से पांच दिन की है और पूरी तरह स्वस्थ है। नवजात को रविवार को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को सौंपा जाना था, लेकिन किन्हीं कारणों से ऐसा हो नहीं पाया। अभी बच्ची सेक्टर-16 के अस्पताल में है। वहां, महिला कांस्टेबलों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा अस्पताल की एक टीम भी बच्ची की देखरेख कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर-49 चौकी इंचार्ज के अनुसार बच्ची को या तो उसके माता-पिता छोड़कर गए हैं या फिर ऐसी भी आशंका जताई जा रही है कि कहीं कोई बच्ची को कहीं से किडनैप करके लाया होगा और पकड़े जाने के डर से मंदिर के बाहर छोड़कर चला गया। पुलिस दोनों ही संभावनाओं पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed