फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   New year inauguration of ancient art center with Kathak

कथक की झंकार के साथ प्राचीन कला केंद्र में नववर्ष का आगाज

Sat, 02 Jan 2021 02:26 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 02:26 AM IST
विज्ञापन
New year inauguration of ancient art center with Kathak
चंडीगढ़। प्राचीन कला केंद्र की ओर से नववर्ष के आगमन पर शुक्रवार शाम को 29वीं वेब बैठक कर ‘शुभारंभ’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नववर्ष पर कार्यक्रम का आगाज कथक की झंकार के साथ हुआ। इस दौरान प्राचीन कला केंद्र की डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ. समीरा कौसर ने प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. समीरा ने श्लोक के द्वारा ब्रह्मा, विष्णु और गुरू का वंदन किया। इसके बाद डॉ. समीरा ने कथक का तकनीकी पक्ष पेश किया। इसमें उन्होंने थाट, उपज, उठान, तोड़े, टुकड़े, परन, तिहाई, चालें, लड़ी, कायदे, त्रिपल्ली परन और लंबछार परन का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंतिम भाग में डॉ. समीरा ने महान कवि मैथिलीशरण गुप्त की कविता किसान पर भावपूर्ण प्रस्तुति दी। इसके बोल थे ‘बरसा रहा है रवि अनल भूतल तवा सा जल रहा’। इस कविता के माध्यम से डॉ. समीरा ने भाव पक्ष पर अपनी मजबूत पकड़ का बखूबी प्रदर्शन किया। किसानों के प्रति कवि के मन के भावों को नृत्य के माध्यम से पेश करके समीरा ने संघर्षरत किसानों को समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed