फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   New year celebrations in panchkula, youth murderd

नए साल के जश्न में हुई मारपीट, चाकूओं से गोदकर युवक की हत्या

Sun, 01 Jan 2017 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Sun, 01 Jan 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
New year celebrations in panchkula, youth murderd
दीपक के हत्यारों का नहीं मिला कोई सुराग - फोटो : अमर उजाला
नए साल के जश्न के दौरान शनिवार देर रात को शहर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। जबकि जनरल अस्पताल में भर्ती दूसरे युवक अरशद की हालत अब खतरे से बाहर है। वारदात पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित हाई डिन रेस्टोरेंट में हुई। जानकारी अनुसार हत्या का कारण सिर्फ इतना है कि मृतक ने सरेराह मारपीट कर रहे कुछ युवकों से एक अन्य युवक का बीच बचाव करते हुए पीटने का कारण पूछ लिया था। हत्या के एक दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। वहीं सीसीटीवी फुटेज में भी पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। 
विज्ञापन


 पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बद्दी से पांच युवक दीपक, अरशद मोहम्मद, फिरोज, आदिल और एक अन्य, एक कार से नए साल की पार्टी का मजा लेने के लिए पंचकूला पहुंचे थे। शनिवार देर रात को पार्टी के बाद जब पांचों रेस्टोरेंट से बाहर निकल कर गाड़ी में बैठने लगे, तो दीपक और अरशद मोहम्मद ने देखा कि करीब 20 युवक मिलकर एक युवक को पीट रहे हैं। अपने बचाव के लिए वह युवक दीपक और अरशद के पास आकर खड़ा हो गया। मारपीट कर रहे युवकों ने दीपक व अरशद को भी उनका साथी समझकर पकड़ लिया। जब दीपक ने युवकों से पिटाई का कारण पूछा, तो उन्होंने दीपक व अरशद को जमकर भी पीटा। 
विज्ञापन


इसी बीच युवकों ने दीपक की छाती और कमर में चाकू घोंप दिया साथ ही अरशद की पीठ में भी चाकू से हमले किए। दीपक व अरशद चाकू लगते देख साथी फिरोज, आदिल एवं एक अन्य ने छिपकर अपनी जान बचाई। वहीं हमलावर, दोनों युवकों को लहूलुहान हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए थे। इसके बाद रेस्टोरेंट से बाहर निकले लोगों ने घायल दीपक और अरशद को पंचकूला सेक्टर-6 के जनरल अस्पताल में दाखिल करवाया और पुलिस को घटना की सूचना दी। अस्पताल की इमरजेंसी में डॉक्टरों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। अब अरशद की हालत खतरे से बाहर है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के नाके सील फिर भी भाग निकले हत्यारे

New year celebrations in panchkula, youth murderd
दीपक के हत्यारों का नहीं मिला कोई सुराग - फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी फुटेज से नहीं मिला सुराग
पुलिस ने रविवार को घटनास्थल के आसपास के होटलों एवं रेस्टोरेंटों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को देखा और यहां पर देर रात कार्यरत कर्मचारियों से जानकारी जुटाने की कोशिश भी की, लेकिन पुलिस को कोई खास जानकारी नहीं मिली। सीआईए स्टाफ के प्रभारी नरेंद्र कादियान ने भी मौके का मुआयना किया। दरअसल सीसीटीवी कैमरे से घटनास्थल की दूरी ज्यादा नहीं है, लेकिन कैमरे की दिशा अलग होने की वजह से फुटेज में कुछ नहीं आया है। 
  
मृतक दीपक खेड़ा बद्दी का रहने वाला है और वहीं पर एक सर्विस स्टेशन में काम करता था। वहीं अरशद मोहम्मद शादीशुदा है और उसकी एक बेटी भी है। अरशद के मामा साबर अली ने बताया कि पांच दोस्त बद्दी से पंचकूला नये साल का जश्न मनाने आए थे। इस घटना में दीपक की मौत हो गई और अरशद अभी पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित जनरल अस्पताल में भर्ती है। 

वहीं सेक्टर-5 थाना प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि देर रात कुछ युवकों ने बद्दी के रहने वाले दीपक एवं अरशद पर हमला कर दिया था। इसमें दीपक की मौत हो गई है। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हमलावरों का अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। 

शहर के नाके सील फिर भी भाग निकले हत्यारे
31 दिसंबर की रात में नए साल पर 18 नाकों से जिले को सील करने का पुलिस का दावा इस हत्या के बाद फेल साबित हुआ। मृतक के चचेरे भाई राजिंदर ने बताया कि अगर रविवार की रात पार्किंग एरिया में सुरक्षा व्यवस्था सही होती तो दीपक हमारे साथ होता। उल्लेखनीय है कि नए साल पर पुलिस ने पांच ड्रंकन ड्राइव के नाके और शहर के बार्डरों को 13 नाकों से सील करने का दावा किया था। वहीं तमाम राइडिंग मोटर साइकिलें और पीसीआर समेत तीन सौ जवानों की सड़कों पर ड्यूटी लगाई गई थी। बावजूद इसके हत्या के आरोपी भागने में सफल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed