{"_id":"581b406c4f1c1b5e38437a27","slug":"new-twist-in-the-malerkotla-quran-coarseness-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मालेरकोटला बेअदबी मामले में नया मोड़, मुख्यारोपी ने किया बड़ा खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालेरकोटला बेअदबी मामले में नया मोड़, मुख्यारोपी ने किया बड़ा खुलासा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 03 Nov 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
मालेरकोटला कुरान बेअदबी मामले में नया मोड़
मालेरकोटला में कुरान शरीफ की बेअदबी के मामले में उस समय नया मोड़ आ गया जब नामजद मुख्यारोपी विजय कुमार ने खुलासा किया कि पुलिस पहले उससे जबरदस्ती बयान दर्ज करवाए थे।
वीरवार को संगरूर की अदालत में पेशी भुगतने के बाद बाहर आए विजय कुमार ने पत्रकारों से बातचीत करते कहा कि उसने अपनी बेगुनाही के सभी सुबूत अदालत के समक्ष पेश कर दिए हैं। इस मामले में वह बिलकुल निर्दोष है पुलिस ने यह सभी बयान उससे जबरदस्ती करवाए थे।
पुलिस ने उसे धमकाया था कि यदि उसने ऐसा न किया तो उसके खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर दिया जाएगा।

Trending Videos
पुलिस ने कत्ल का मामला डालने का दिखाया था डर : विजय
पेशी भुगतने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते विजय कुमार
- फोटो : अमर उजाला
विजय कुमार ने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश यादव के खिलाफ जो भी उसने आरोप लगाए थे वह भी पुलिस के दबाव तथा डर के मारे ही लगाए थे। पुलिस ने उसे धमकाया था कि जैसा वह कहती है वैसा ही करे। उसने कहा कि उसने किसी धर्म की बेअदबी नहीं की। उसे एक साजिश के तहत फंसाया गया है।
नरेश यादव की अगली पेशी 1 दिसंबर को
संगरूर। कुरान शरीफ की बेअदबी मामले में आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश यादव ने संगरूर की अदालत में पेशी भुगती। जहां अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद मामले की अगली तारीख 1 दिसंबर तय की है। पेशी के समय हलका दिड़बा से पार्टी उम्मीदवार एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा सहित बड़ी संख्या में आप के वर्कर अदालत के बाहर मौजूद थे।