{"_id":"59022b1b4f1c1b393cc0bf06","slug":"new-transport-policy-private-buses-will-not-run-on-prtc-buses","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नई ट्रांसपोर्ट पॉलिसी: पीआरटीसी वाले रूटों पर नहीं चलेंगी प्राइवेट बसें!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई ट्रांसपोर्ट पॉलिसी: पीआरटीसी वाले रूटों पर नहीं चलेंगी प्राइवेट बसें!
रिंपी गुप्ता/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
Updated Fri, 28 Apr 2017 09:33 AM IST
विज्ञापन
PRTC
- फोटो : File Photo
पंजाब में पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन (पीआरटीसी) की वित्तीय स्थिति में और सुधार लाने के लिए एक और बड़ा कदम उठाया गया है। पीआरटीसी ने राज्य की नई बनने जा रही ट्रांसपोर्ट पॉलिसी के लिए सेक्रेटरी ट्रांसपोर्ट को सिफारिशें भेजी हैं।
इसमें पंजाब में कार्पोरेशन के एकाधिकार वाले सभी रूटों पर प्राइवेट बस सर्विस पूरी तरह से बंद करने की सिफारिश की है। साथ ही इंटरस्टेट रूटों पर गैरकानूनी ढंग से चल रही प्राइवेट बस सर्विस पर रोक लगाने के साथ ही अलग-अलग रूटों पर सर्विसेज के हिसाब से टाइम का बंटवारा करने की सिफारिश की है।
पीआरटीसी को इस समय बसों से रोजाना एक करोड़ से ज्यादा की आय हो रही है। इस आय में और इजाफा करके कार्पोरेशन की वित्तीय स्थिति पहले से मजबूत की जा सके, इसके लिए पीआरटीसी मैनेजमेंट ने पंजाब की नई ट्रांसपोर्ट पॉलिसी के लिए सरकार को कुछ सिफारिशें भेजी हैं। इनमें सबसे पहले कार्पोरेशन ने सरकार से सिफारिश की है कि पीआरटीसी के पंजाब में जितने भी एकाधिकार वाले रूट हैं, उन पर प्राइवेट बस सर्विस पूरी तरह से बंद कर दी जाए। साथ ही कार्पोरेशन ने सभी मुख्य सड़कों पर अपनी बस सर्विस प्राइवेट की तुलना में 20 फीसदी ज्यादा बढ़ाने की सिफारिश की है।

Trending Videos
सर्विस के हिसाब से हो टाइम का बंटवारा
PRTC
- फोटो : File Photo
साथ ही पीआरटीसी ने सरकार से सिफारिश की है कि इंटरस्टेट रूटों पर गैरकानूनी ढंग से चल रही प्राइवेट बस सर्विस बंद हो। इंटरस्टेट रूटों पर केवल सरकारी ट्रांसपोर्ट जैसे पीआरटीसी, पनबस या पंजाब रोडवेज की बसों को जाने का परमिट दिया जाए। गौरतलब है कि पीआरटीसी की बसें हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू एवं कश्मीर तक जाती हैं।
साथ ही नई पॉलिसी के लिए पीआरटीसी ने सिफारिश की है अलग-अलग रूटों पर सर्विस के हिसाब से सरकारी ट्रांसपोर्ट व प्राइवेट बसों में समय का बंटवारा किया जाए। देखने में आता है कि अगर किसी रूट पर प्राइवेट बस सर्विस कम है, लेकिन फिर भी प्राइवेट ऑपरेटर को ही ज्यादा समय दिया जाता है। साथ ही एसी बसों का रोड टैक्स बढ़ाने की भी सिफारिश की गई है।
जनरल आरएस औलख ने बताया कि वह खुद एमडी नारंग इस मामले में हाल ही में सेक्रेटरी ट्रांसपोर्ट से मिलकर आए हैं। उन्होंने कहा कि अगर एकाधिकार वाले रूटों और इंटरस्टेट रूटों पर प्राइवेट बस सर्विस बंद हो जाती है, तो पीआरटीसी को काफी वित्तीय फायदा होगा।