फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   New Time Schedule of Trains

यात्रीगण! कृपया ध्यान दें, टाइम शेड्यूल चेंज

Wed, 27 Aug 2014 04:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 27 Aug 2014 04:22 PM IST
विज्ञापन
New Time Schedule of Trains

एक सितंबर से ऊना से नई दिल्ली जाने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस चंडीगढ़ से पांच मिनट देरी से प्रस्थान करेगी। साथ ही चंडीगढ़ से लखनऊ जाने वाली सद्भावना एक्सप्रेस भी 20 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी। रेलवे का नया टाइम टेबल 1 सितंबर से लागू हो रहा है और चंडीगढ़ से चलने वाली कुछ ट्रेनों के समय में परिवर्तन हो रहा है।

विज्ञापन


रेलवे ने लोगों से अपील की है कि जिन लोगों को 1 सितंबर या इसके बाद यात्रा करनी है वह घर से निकलने से पहले रेलवे के पूछताछ नंबर 139 पर ट्रेन के प्रस्थान का सही समय पूछ लें।
विज्ञापन


रेलवे का नया टाइम टेबल पहले 1 जुलाई से लागू होना था, लेकिन जुलाई में अंतरिम रेल बजट आने के कारण रेलवे ने नया टाइम टेबल 1 सितंबर से लागू करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


5 मिनट देरी से जाएगी जनशताब्दी

New Time Schedule of Trains

जानकारी के मुताबिक अभी नई दिल्ली जाने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस सुबह 7:23 बजे पर आती है और 7:33 पर प्रस्थान करती है। एक सितंबर से जनशताब्दी चंडीगढ़ 7:30 बजे आएगी और 7:38 पर प्रस्थान करेगी।

ऐसे में चंडीगढ़ स्टेशन पर एक सितंबर से जनशताब्दी एक्सप्रेस चंडीगढ़ में दो मिनट कम रुकेगी। वहीं, मोहाली स्टेशन पर एक सितंबर से जनशताब्दी सुबह 7:15 पर आएगी और 7:17 पर प्रस्थान करेगी।

अभी यह ट्रेन सुबह 7:08 पर आती है और 7:10 पर प्रस्थान करती है। एक सितंबर से चंडीगढ़-लखनऊ सद्भावना एक्सप्रेस (12232) चंडीगढ़ से रात को 8:50 की जगह रात 9:10 पर प्रस्थान करेगी।

अभी यह ट्रेन चंडीगढ़ से रात 8:50 बजे चलती है और अगले दिन सुबह 8:35 पर पहुंचती है। एक सितंबर से यह ट्रेन रात 9:10 पर प्रस्थान करेगी और सुबह 8:50 पर लखनऊ पहुंचेगी।

नए टाइम टेबल में होंगी नई ट्रेनें

New Time Schedule of Trains

रेलवे की ओर से 1 सितंबर को जारी होने वाले नए टाइम टेबल में इस साल फरवरी में रेल बजट और जुलाई में अंतरिम रेल बजट में घोषित हुई चंडीगढ़ से चलने वाली नई ट्रेनों का उल्लेख होगा।

इनमें चंडीगढ़ से जयपुर के बीच रोजाना इंटरसिटी एक्सप्रेस, चंडीगढ़ से रामनगर के बीच साप्ताहिक ट्रेन और चंडीगढ़ से फिरोजपुर के बीच ट्रेनें शामिल हैं। फिरोजपुर के लिए ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी। इन ट्रेनों का समय और चलने का दिन का टाइम टेबल में उल्लेख होगा।

नवरात्र से पहले चलेगी कटरा की ट्रेन

New Time Schedule of Trains

ट्राइसिटी के लोगों को नवरात्र से पहले कटड़ा के लिए सीधी ट्रेन मिल जाएगी। रेलवे ने अगले महीने इस ट्रेन को चलाने की तैयारी कर ली है। नवरात्र 25 सितंबर से शुरू हैं और इससे पहले यह ट्रेन शुरू हो जाएगी।

इस ट्रेन के शुरू होने से ट्राइसिटी के यात्रियों को जम्मू के लिए सीधी ट्रेन मिल जाएगी। साथ ही नवरात्र में वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों को भी आसानी हो जाएगी। कालका-कटड़ा एक्सप्रेस सप्ताह में दो दिन चलेगी।

यह ट्रेन कालका से हर मंगलवार और शुक्रवार को शाम सात बजे चलेगी, जो 7:30 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन हर बुधवार और शनिवार को कटड़ा से चलेगी। यह ट्रेन रात 9:30 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 6:05 पर चंडीगढ़ पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed