फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   New session started, parents said - shopkeepers are forcing to buy stationery along with books

नया सत्र शुरू, अभिभावक बोले- दुकानदार किताबों के साथ स्टेशनरी भी खरीदने के लिए कर रहे मजबूर

Sun, 03 Apr 2022 01:57 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
New session started, parents said - shopkeepers are forcing to buy stationery along with books
सेक्टर 19 स्थित मनचंदा बूक स्टोर में अपने बच्चो की किताबे खरीदने पहुंचे लोग। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। शहर में 4 अप्रैल से निजी स्कूलों में नए अकादमिक सत्र की शुरुआत हो रही है। हालांकि कई स्कूलों ने एक अप्रैल से विद्यार्थियों की कक्षाएं शुरू कर दी हैं। ऐसे में शहर के पुस्तक भंडारों पर अभिभावकों की किताबें और स्टेशनरी लेने के लिए लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई हैं। इसका कारण यह है कि बहुत बार अकादमिक सत्र शुरू होने के बाद अभिभावकों को किताबें मिल नहीं पातीं। पुस्तक भंडारों को कहना है कि इस बार एनसीईआरटी की किताबों का स्टॉक कम है। उधर, अभिभावकों का कहना है कि दुकानदार उन्हें किताबों के साथ स्टेशनरी का पूरा सेट खरीदने पर मजबूर कर रहे हैं।
विज्ञापन

अभिभावक अकादमिक सत्र से पहले ही बच्चों की किताबें खरीद लेते हैं जिससे कक्षाएं शुरू होने पर परेशानी नहीं हों। सेक्टर-7 स्थित न्यू फैंसी बुक शॉप के मालिक गुरप्रीत सिंह ने बताया कि किताबों के मूल्यों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। पिछले साल के मूल्य पर ही किताबें बिक रही हैं। इस बार एनसीईआरटी की किताबों का स्टॉक कम है। कहा जा रहा है कि अगले सत्र में एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम बदलना है, इसलिए किताबें कम पब्लिश कम हैं। निजी स्कूलों की किताबें अधिकांश अभिभावकों ने खरीद ली हैं। अभिभावकों का कहना है कि पूरे सेट को खरीदना उनके लिए बहुत ज्यादा महंगा पड़ता है, क्योंकि घर में स्टेशनरी का सामान पड़ा होता है।
विज्ञापन

किताब और स्टेशनरी का पूरा सेट खरीदने को दुकानदार कर रहे मजबूर
अगर हमने किताबों के सेट में कोई किताब पुराने विद्यार्थियों से ले ली है, बावजूद इसके हमें किताबों का पूरा सेट खरीदना पड़ता है। किताबों के सेट में दुकानदार हमें सभी विषयों की कॉपियां, पेन, पेंसिल, रंगों के डिब्बे, ज्योमैट्री आदि का सामान भी खरीदने को मजबूर कर रहे हैं। दुकानदार कहते हैं कि पूरा सेट ही खरीदना पड़ेगा, हम सेट खोलकर चुनिंदा किताबें नहीं देंगे। - इमाम जफर, अभिभावक
विज्ञापन
विज्ञापन

प्ले स्कूल का किताब सेट 3100 रुपये में खरीदा
बच्ची के लिए हमने प्ले स्कूल के लिए 3100 रुपये में किताबों का सेट खरीदा है। हमें सिर्फ किताबें चाहिए थी और अन्य स्टेशनरी के सामान की जरूरत नहीं थी लेकिन हमारे पास विकल्प ही नहीं था। दुकानदार ने कहा कि आपको पूरा सेट ही खरीदना पड़ेगा, सेट में किताबों के साथ पूरे साल के लिए कॉपियां, पेन आदि स्टेशनरी का सामान शामिल था।
-मनीष, अभिभावक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed