{"_id":"5dca49538ebc3e5b2c1d34d7","slug":"new-serial-dil-ye-ziddi-hai-telecast-on-zee-tv-channel-from-12-november","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कभी हार न मानने वाली लड़की की कहानी ‘दिल ये जिद्दी है’ आज से जीटीवी चैनल पर जरूर देखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कभी हार न मानने वाली लड़की की कहानी ‘दिल ये जिद्दी है’ आज से जीटीवी चैनल पर जरूर देखें
Tue, 12 Nov 2019 11:25 AM IST
खुशबू गोयल
मोनिका नागर, अमर उजाला, चंडीगढ़
मोनिका नागर, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 12 Nov 2019 11:25 AM IST
विज्ञापन
टीवी सीरियल की स्टार कास्ट
- फोटो : अमर उजाला
वो सपने ही क्या जिन्हें पूरा करने की जिद ही न हो, जीटीवी पर ‘दिल ये जिद्दी है’ सोमवार से शुक्रवार शाम साढ़े सात बजे प्रसारित किया जाएगा। यह शो काजल नाम की एक ऐसी लड़की की कहानी है, जो एक गंभीर बीमारी का शिकार हो गई है। इसी बीमारी के चलते उसकी आंखों की रोशनी चली जाती है। उसके बाद भी वह अपनी जिदंगी से हार नहीं मानती। उसका मानना है कि जब सपने आंखों के बिना देखे जा सकते हैं, तो पूरे भी किए जा सकते हैं।
वह अपने सपनों को पूरा करने निकल पड़ती है। यह किरदार निभाने वाली मेघा ने कहा कि इस भूमिका को निभाने के लिए उसका निर्णय अच्छा था। यदि वह यह शो साइन नहीं करती तो दिव्यांग लोगों की पीड़ा को कभी समझ नहीं पाती। लोग कभी अपनी जिदंगी में हार न मानें। हर परिस्थिति में अपने सपनों की तरफ बढ़ते रहें। काजल के ब्वॉय फ्रेंड का किरदार निभाने वाले रोहित ने कहा कि वह इस शो के जरिए अपने नए किरदार को देखेंगे।
वह काजल की कहानी से काफी प्रभावित हैं। क्योंकि काजल मुसीबतों के बाद भी अपने लक्ष्य को पूरा करने से पीछे नहीं हटती और न ही किसी का सहारा लेती है। शोएब अली इस शो में काजल के दोस्त और दुश्मन का किरदार निभाएंगे। उन्होंने कहा कि मेरे प्यार और नफरत के रोल से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन होगा।

Trending Videos
मनमोहिनी सीजन-2 में दर्शकों को शांत किरदार में दिखाई देगी मोहिनी
मनमोहिनी शो का सीजन-2 भी 12 नवबंर से रात साढ़े दस बजे शुरू हो रहा है। इसमें अब मोहिनी (चुड़ैल) सुनंदा का किरदार निभाने जा रही है। मोहिनी पहले सीजन में एक चुड़ैल का किरदार निभा रही थी। यह रोल पहले सीजन के रोल से बिल्कुल अलग है। इसमें मोहिनी एक शांत स्वभाव की एक सहमी हुई महिला का रोल कर रही हैं, जिसमें उनकी सास उसे पीटती रहती है।
इस शो में उसे मन जो उसका बेटा है, उसका इंतजार है ताकि वह उसे मारकर अपनी शक्तियां हासिल करके सुनंदा से मोहिनी बन सके, इसलिए वह अच्छा होने का नाटक कर रही है। मन को अपने पास लाने के लिए वह अनन्या को पालती है क्योंकि उसको पता है कि मन अनन्या से प्यार करता है, इसलिए वह अनन्या के जरिए ही अपने बेटे को पास लाकर अपनी शक्तियां हासिल कर सकती है।