फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   New Route Plan on Madhya Marg in Chandigarh

चंडीगढ़ वासी और टूरिस्ट ध्यान दें, 15 जनवरी से मध्य मार्ग पर ये होगा नया रूट प्लान

Sun, 13 Jan 2019 09:56 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 13 Jan 2019 09:56 AM IST
विज्ञापन
New Route Plan on Madhya Marg in Chandigarh
ट्रैफिक सिस्टम
चंडीगढ़ वासी और बाहर से आने वाले लोग ध्यान दें, 15 जनवरी से मध्य मार्ग पर नया रूट प्लान लागू हो जाएगा, तो अब इसे ही फॉलो करें। जाम से जूझ रहे वाहन चालकों को राहत देने के लिए चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस 15 जनवरी से मध्य मार्ग के कुछ हिस्से में एक नया रूट प्लान लागू करने जा रही है। इसके तहत हाउसिंग बोर्ड से सेक्टर-26 स्थित ग्रेन मार्केट तक सुबह 8.30 बजे से लेकर 10.30 बजे तक और शाम को पांच बजे से शाम सात बजे तक सर्कुलेशन सिस्टम लागू होगा।
विज्ञापन


सुबह के वक्त हाउसिंग बोर्ड से चंडीगढ़ की ओर आने वाले वाहनों को सेक्टर-26 ग्रेन मार्केट तक लाइट नहीं मिलेगी। वे बिना रुके सीधे पहुंचेंगे। इसी वक्त पर चंडीगढ़ से पंचकूला वाले ट्रैफिक को सेक्टर-26 ग्रेन मार्केट के चौक से सेंट कबीर स्कूल की ओर डायवर्ट कर दिया जाएगा। यह ट्रैफिक शास्त्री लाइट प्वाइंट से रेलवे स्टेशन चौक से होते हुए हाउसिंग बोर्ड पहुंचेगा। वहीं, शाम को पांच से सात बजे तक अलग व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन


शाम को हाउसिंग बोर्ड से चंडीगढ़ की ओर वाले ट्रैफिक को रेलवे लाइट प्वाइंट से दाएं मुड़कर गरचा टर्न से यूटर्न लेकर वापस रेलवे लाइट प्वाइंट से पहले स्लिप रोड से होते हुए ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाइंट से पहले बाएं तरफ मुड़कर स्लिप रोड पर जाना होगा। वहां से सीटीयू लाइट प्वाइंट से दाएं यू टर्न होकर वापस मध्य मार्ग पर वापस आना होगा। वहीं, मटका चौक से हाउसिंग बोर्ड की ओर जाने वाले ट्रैफिक को सेक्टर-26 ग्रेन मार्केट से बाएं मुड़कर सेंट कबीर स्कूल से दाएं मुड़कर शास्त्री लाइट प्वाइंट से होकर रेलवे लाइट प्वाइंट होते हुए हाउसिंग बोर्ड पहुंचना होगा। हालांकि इसमें आपातकालीन वाहनों एवं लंबी दूरी वाली बसों को रियायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह के वक्त इस तरह रहेगा ट्रैफिक रूट

हाउसिंग बोर्ड से मध्य मार्ग के रास्ते चंडीगढ़ को आने वाला ट्रैफिक सीधा चलेगा। कला ग्राम, रेलवे लाइट प्वाइंट, ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाइंट से सेक्टर-26 ग्रेन मार्केट तक वाहन सीधे फर्राटा भरेंगे। हाउसिंग बोर्ड से कला ग्राम लाइट प्वाइंट से मनीमाजरा की ओर जाने वाला ट्रैफिक बंद रहेगा। यहां जाने वाले वाहन चालक या हाउसिंग बोर्ड से ही मनीमाजरा जाएं या फिर रेलवे लाइट प्वाइंट से सेक्टर-26 सेंट कबीर से यू टर्न लेकर वापस आना पड़ेगा।

यदि किसी वाहन चालक को रेलवे स्टेशन जाना है वह रेलवे लाइट प्वाइंट से बाएं मुड़कर रेलवे स्टेशन जा सकता है। रेलवे स्टेशन से यदि किसी वाहन चालक को मनीमाजरा या आईटी पार्क जाना है तो उसे ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाइंट से पुलिस लाइन से मुड़कर सेंट कबीर स्कूल से यू टर्न लेना होगा। ट्रिब्यून चौक से मनीमाजरा, हाउसिंग बोर्ड और आईटी पार्क जाने वाले ट्रैफिक को सेक्टर-26 ग्रेन मार्केट से होकर सेंट कबीर से टर्न लेकर शास्त्री लाइट प्वाइंट से होते हुए जाना होगा।

इस दौरान चंडीगढ़ से पंचकूला की ओर जाने वाला ट्रैफिक सेक्टर 26 ग्रेन मार्केट से बाएं मुड़कर सेंट कबीर स्कूल से दाएं मुड़कर शास्त्री लाइट प्वाइंट से रेलवे स्टेशन लाइट प्वाइंट से होकर हाउसिंग बोर्ड से निकलेगा। अनाज मंडी से ट्रिब्यून चौक जाने वाले ट्रैफिक को सेक्टर सात-26 के चौक से बाएं मुड़कर सीधे निकलना होगा। वहां से उद्योग पथ पर जाना होगा। जो वाहन चालक सेक्टर 27 व 28 जाना चाहते हैं, उन्हें मध्य मार्ग का इस्तेमाल करते हुए सेक्टर 7-26-19-27 के चौक गोल चक्कर से जाना होगा।

शाम पांच से सात बजे तक इस तरह रहेगा ट्रैफिक रूट

मटका चौक से हाउसिंग बोर्ड तक जाने वाले ट्रैफिक को सेक्टर-26 ग्रेन मार्केट से बाएं मुड़कर सेंट कबीर स्कूल से दाएं मुड़कर शास्त्री लाइट प्वाइंट से होकर रेलवे लाइट प्वाइंट होते हुए हाउसिंग बोर्ड पहुंचना होगा। हाउसिंग बोर्ड से चंडीगढ़ आने वाले ट्रैफिक को रेलवे लाइट प्वाइंट से दाएं मुड़कर गरचा टर्न से यूटर्न लेकर वापस रेलवे लाइट प्वाइंट से पहले स्लिप रोड से होते हुए ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाइंट से पहले बाएं तरफ मुड़कर स्लिप रोड लेनी होगी। वहां से सीटीयू लाइट प्वाइंट से दाएं यू टर्न होकर वापस माध्य मार्ग में आना होगा।

रेलवे स्टेशन से मनीमाजरा जाने वाले वाहन चालकों को रेलवे लाइट प्वाइंट से स्लिप रोड से बाएं लेकर ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाइंट स्लिप रोड से सीटीयू लाइट प्वाइंट से दाएं यू टर्न लेकर सेक्टर-26 ग्रेन मार्केट से सेंट कबीर से यू टर्न लेना होगा। या फिर दड़वा से होकर विकास नगर से पंचकूला इंडस्ट्रियल एरिया से होते हुए मनीमाजरा जाना होगा। चंडीगढ़ से रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को सेक्टर-28 से निकलकर सीटीयू लाइट प्वाइंट से दाएं लेकर गरचा टर्न लाइट प्वाइंट से दाएं होते हुए स्टेशन पहुंचना होगा।

चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस के सर्वे में क्या मिला था

सुबह और शाम पीक आवर्स में मध्य मार्ग जबरदस्त जाम से जूझता है। ट्रैफिक पुलिस ने सर्वे में पाया कि सुबह पीक आवर्स में हाउसिंग बोर्ड से सेक्टर-26 ग्रेन मार्केट तक पहुंचने में वाहन चालकों को 9 मिनट का वक्त लगता है, जबकि सुबह साढ़े सात बजे करीब छह से सात मिनट का वक्त लगता है। ट्रैफिक पुलिस का प्लान है कि वह इस ट्रैफिक के समय को चार से पांच मिनट तक लेकर आए। यदि प्लान लागू होता है तो इसे शहर के अन्य सड़कों पर लागू किया जाएगा।

वन-वे और सर्कुलेशन में अंतर
किसी भी सड़क को वन-वे करने के लिए कोई मोड़ नहीं होता है। न तो आप बाएं और न ही दाएं मुड़ सकते है जबकि सर्कुलेशन प्लान में ऐसा नहीं है। इससें वन-वे के दौरान जरूरत पड़ने पर उस रास्ते को मोड़ा जा सकता है।

शहर में जाम को देखते हुए पायलट प्रोजेक्ट के तहत इसे लागू किया जा रहा है। शहरवासियों से अपील है कि वे इस व्यवस्था को कामयाब बनाने में सहयोग करें। यह ट्रैफिक को सुगम बनाने के लिए एक प्रयास है। यदि इस संबंध में कोई सुझाव देना चाहता है तो वह इस मेल आईडी पर श्चह्यह्यश्चह्यह्लञ्चष्द्धस्र.ठ्ठद्बष्.द्बठ्ठ  मेल कर सकते हैं।
- शशांक आनंद, एसएसपी ट्रैफिक चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed