{"_id":"63fe61cbef26da56d9026134","slug":"new-road-will-open-soon-from-dhanas-to-go-towards-togan-more-than-half-the-work-completed-chandigarh-news-c-16-pkl1043-74987-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: तोगां की तरफ जाने के लिए जल्द खुलेगा धनास से नया रास्ता, आधे से ज्यादा काम पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: तोगां की तरफ जाने के लिए जल्द खुलेगा धनास से नया रास्ता, आधे से ज्यादा काम पूरा
विज्ञापन
चंडीगढ़। तोगां की तरफ जाने वालों के लिए जल्द धनास पुलिस कांप्लेक्स के लाइट प्वाइंट के पास से नया रास्ता खुल जाएगा। चंडीगढ़ से न्यू चंडीगढ़ के लिए लिंक रोड का आधे से ज्यादा काम पूरा हो चुका है। इस लिंक रोड के बन जाने से तोगां व न्यू चंडीगढ़ जाने वालों को नया विकल्प मिल जाएगा और उन्हें अन्य रास्तों से घूम कर नहीं जाना होगा।यूटी प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग की तरफ से तोगां और धनास लिंक रोड पर तेजी से काम किया जा रहा है। विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सड़क को मार्च माह के अंत तक पूरा करने की योजना है और सभी तरह की फिनिशिंग के काम को पूरा कर अप्रैल माह के अंत तक आम लोगों के लिए इसे खोल दिया जाएगा। ये नई सड़क मोहाली जिला के गांव तोगां से शुरू होगी, जो मार्बल मार्केट धनास और नवनिर्मित चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के मकानों को क्रॉस करते हुए चंडीगढ़ और न्यू चंडीगढ़ को साथ में जोड़ेगी। इस सड़क के बनने से न्यू चंडीगढ़ जाने वाले लोगों को काफी लाभ होगा। इसके अलावा सदर्न सेक्टरों के रहने वाले लोगों को भी इससे फायदा होगा, क्योंकि वे पीजीआई से जाने के बजाय इस रोड़ से सीधे न्यू चंडीगढ़ जा सकेंगे। इससे मोहाली के कुछ गांवों में रहने वाले लोगों को भी फायदा होगा, क्योंकि उन्हें शहर के अंदर से निकलने की जरूरत नहीं होगी।
पंजाब ने अपने इलाके में पहले ही बना दी थी सड़क, चंडीगढ़ करेगा पूरा
इस सड़क से न्यू चंडीगढ़ और कुराली का सफर भी कम समय में पूरा किया जा सकेगा। रोड बनने के साथ ही न्यू चंडीगढ़ जाने के लिए लोगों के पास दो विकल्प हो जाएंगे। एक मुल्लांपुर की तरफ से नई रोड व दूसरी इस पीआर-4 सड़क के जरिए लोग वहां पहुंच सकेंगे, क्योंकि पंजाब ने कुछ साल पहले ही वहां पर अपनी नई सड़क बना दी थी। चंडीगढ़ के इलाके में आने वाली जमीन पर सड़क नहीं बनाई गई थी, जिसकी वजह से लिंक रोड का काम काफी समय से लंबित था। अब चंडीगढ़ की तरफ से भी तेजी से काम किया जा रहा है।
7.50 करोड़ में बन रही है सड़क
प्रशासन की ओर से बेहतर रोड कनेक्टिविटी व ट्रैफिक से निजात दिलाने के लिए ये नई रोड बनाई जा रही है। यूटी प्रशासन के चीफ इंजीनियर सीबी ओझा ने बताया कि सड़क का काम तेजी से पूरा करने के लिए प्रयास किया जा रहा है। आधे से ज्यादा काम विभाग ने पूरा कर लिया और बाकी के काम को भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। सड़क बनाने का काम करीब 7.50 करोड़ में पूरा किया जाएगा। ये नई रोड मोहाली तोगां गांव से चंडीगढ़ धनास गांव तक होगी, जो दो किलोमीटर तक न्यू चंडीगढ़ को साथ में जोड़ेगी। बता दें कि यूटी प्रशासन की ओर से इस रोड के लिए भूमि एक्वायर की गई है, जिसके लिए मुआवजे की घोषणा की गई थी। इसमें 110 के करीब परिवारों की जमीन शामिल है।