फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   New research will be done in universities to deal with climate change in Haryana

हरियाणा: जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए विश्वविद्यालयों में होंगे नए शोध, छह अंतर संकाय शोध केंद्र स्थापित होंगे

Sun, 13 Mar 2022 11:49 AM IST
ajay kumar यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 13 Mar 2022 11:49 AM IST
सार

मुख्यमंत्री मनोहर लाल को उम्मीद है कि ये केंद्र समय के साथ देश के अग्रणी शोध संस्थानों के रूप में उभरेंगे। उनका कहना है कि जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय स्थिरता आर्थिक विकास के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

विज्ञापन
New research will be done in universities to deal with climate change in Haryana
जलवायु परिवर्तन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा सरकार जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय स्थिरता के लिए विश्वविद्यालयों में शोध कराएगी। ये शोध विवि में चल रहे मौजूदा संकायों से अलग होंगे। इसके लिए सरकार विश्वविद्यालय में जल, वायु, पृथ्वी, जंगल और ऊर्जा क्षेत्र के छह अंतर संकाय शोध केंद्र स्थापित करेगी। छठा अंतर विषय केंद्र कचरे को उपयोगी उत्पादों में बदलने की प्रक्रिया और प्रौद्योगिकी पर अनुसंधान करेगा।

विज्ञापन


सरकार ने इस तरह के शोध को बढ़ावा देने का खाका तैयार कर लिया है। 2022-23 में इसकी शुरुआत कर दी जाएगी। शोध के जरिये कृषि और जीवनयापन के साधनों पर पड़ रहे जलवायु परिवर्तन के अप्रत्याशित प्रभाव से निपटा जाएगा। नए अंतर संकाय शोध केंद्र उच्च शिक्षण संस्थानों से शोधकर्ताओं को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। केंद्रों की स्थापना व शोध के लिए बजट का प्रावधान सरकार मुहैया कराएगी। इस कार्य के लिए विश्वविद्यालयों कर चयन प्रतिस्पर्धा के आधार पर किया जाएगा। इसमें सरकारी और निजी विवि प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं।
विज्ञापन


अग्रणी शोध संस्थानों के रूप में उभरेंगे केंद्र: मनोहर
मुख्यमंत्री मनोहर लाल को उम्मीद है कि ये केंद्र समय के साथ देश के अग्रणी शोध संस्थानों के रूप में उभरेंगे। उनका कहना है कि जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय स्थिरता आर्थिक विकास के लिए गंभीर चिंता का विषय है। प्रदेश सरकार ने इसे अपने सतत विकास लक्ष्यों में शामिल किया है। जलवायु क्रियाशीलता पर सरकार बल दे रही है। हमें अपने विवि में इस तरह के विषयों पर नए शोध को बढ़ावा देने की जरुरत है। इस दिशा में सरकार ने कदम बढ़ाए हैं। नए वित्त वर्ष में कार्ययोजना को धरातल पर उतारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

  
10 हाईटेक नर्सरियों में सब स्वचालित होगा
प्रदेश सरकार नए वित्त वर्ष में 10 हाईटेक नर्सरियां विकसित करेगी। इनमें स्वचालित तरीके से जलवायु नियंत्रण, ग्रीन हाउस, पॉली हाउस, रूट ट्रेनर सुविधाएं, जर्मिनेशन बेड, वनस्पति प्रसार सुविधाएं, सिंचाई और उर्वरक सुविधाएं होंगी। इससे पर्यावरण संरक्षण के लिए पूरे साल गुणवत्ता वाली पौध तैयार की जा सकेगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed