फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   new posting on chandigarh railway station to complete railway projects

रेल प्रोजेक्टों को रफ्तार देने को केंद्र सरकार का बड़ा कदम, ये निभायेंगे जिम्मेदारी

Tue, 21 Nov 2017 04:43 PM IST
विशाल पाठक/अमर उजाला, चंडीगढ़
विशाल पाठक/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 21 Nov 2017 04:43 PM IST
विज्ञापन
new posting on chandigarh railway station to complete railway projects
ट्रेन पैसेंजर
रेल प्रोजेक्ट को रफ्तार देने की दिशा में केंद्र सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के लिए डायरेक्टर की पोस्ट ईजाद की है। इस पोस्ट पर डायरेक्टर की भी नियुक्ति कर दी गई है। रेलवे बोर्ड के मुताबिक फिरोजपुर के एसीएम एचडी कुमार को चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन का नया डायरेक्टर नियुक्त किया है। अभी चंडीगढ़ में स्टेशन सुपरिंटेंडेंट बैठते हैं। माना जा रहा है कि डायरेक्टर के आने से रेलवे स्टेशन के प्रोजेक्टों को नई रफ्तार मिलेगी।
विज्ञापन


इन प्रोजेक्टों को होगा फायदा
रेलवे बोर्ड के मुताबिक स्टेशन डायरेक्टर दिसंबर के पहले हफ्ते में ज्वाइन करेंगे। उनका मुख्य काम चंडीगढ़ स्टेशन को विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस करने की दिशा में बनाए गए प्रोजेक्टों और सेमी हाई स्पीड ट्रेन की निगरानी करना होगा। चंडीगढ़ से दिल्ली के बीच सेमी हाई स्पीड ट्रेन के लिए कॉरिडोर तैयार किया जा रहा है। रेलवे फ्रांस की मदद से चंडीगढ़ से दिल्ली के बीच सेमी हाई स्पीड ट्रेन चलाने के लिए स्टडी भी कर चुका है।
विज्ञापन


रेलवे बोर्ड ने चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के लिए डायरेक्टर की अप्वाइंटमेंट इसलिए की है, ताकि डायरेक्टर की देखरेख में सेमी हाई स्पीड ट्रेन चलाने के  प्रोजेक्ट को पूरा किया जा सके। दिल्ली-चंडीगढ़ वाया अम्बाला रेल ट्रैक पर सेमी हाईस्पीड ट्रेन चलाने के लिए प्रारंभिक सर्वे शुरू हो गया है। इसमें अम्बाला-लुधियाना स्टेशनों को फ्रांस की तर्ज पर अत्याधुनिक बनाने और दिल्ली-चंडीगढ़ ट्रैक को सेमी हाईस्पीड बनाने का लक्ष्य है। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली-चंडीगढ़ तक एक विशेष रेल ट्रैक बनाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट पर प्रति किलोमीटर करीब 100 करोड़ रुपए का खर्च आने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ल्ड क्लास स्टेशन प्रोजेक्ट में चंडीगढ़ का नाम है शुमार
रेलवे मंत्रालय इस रेल बजट में विश्वस्तरीय सुविधाओं से स्टेशनों को लैस करने की प्रक्रिया शुरू की थी। पीपीपी मॉडल के तहत रेलवे की ओर से पहले चरण में फरीदाबाद, जम्मू-तवी समेत 23 स्टेशनों का दोबारा नए सिरे से विकास का काम शुरू किया गया है। जिसमें दिल्ली के अलावा बिजवासन, आनंद विहार, अमृतसर और चंडीगढ़ रेलवे स्टेशनों का नाम भी शुमार है। इन 23 स्टेशनों को विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed