फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   new governor vp singh badnore instructions to improve chandigarh tourism

अब हर टूरिज्म स्पॉट की होगी अपनी वेबसाइट, गवर्नर के खास निर्देश

Mon, 29 Aug 2016 03:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 29 Aug 2016 03:51 PM IST
विज्ञापन
new governor vp singh badnore instructions to improve chandigarh tourism
प्रशासक वीपी सिंह बदनौर
चंडीगढ़ में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए नए गवर्नर ने खास निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत सबसे पहले हर स्पॉट की अलग वेबसाइट बनाई जाएगी। प्रशासक वीपी सिंह बदनौर के आदेश मिलते ही प्रशासन ने पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।इसकी पहली शुरुआत सभी पर्यटन स्थलों को डिजिटल करने से होगी। पर्यटन विभाग सभी पर्यटन स्थलों की उनके नाम से अलग वेबसाइट बनाएगा।
विज्ञापन


सबसे पहले वर्ल्ड हेरिटेज कैपिटल कॉम्प्लेक्स से इसकी शुरुआत हो रही है। कैपिटल काम्प्लेक्स की अब अपनी अलग वेबसाइट होगी। जिस पर इसकी पूरी जानकारी के साथ ऑनलाइन बुकिंग भी हो सकेगी। अभी तक यह पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर ही सर्च करना पड़ता है। इसके अलावा टैगोर थियेटर, ली कार्बूजिए सेंटर और गवर्नमेंट आर्ट एंड हेरिटेज म्यूजियम की भी अलग से वेबसाइट होगी।
विज्ञापन


इतना ही नहीं पर्यटन विभाग अपनी वेबसाइट को भी आकर्षक लुक देकर कुछ नए फीचर्स के साथ रीलांच करेगा। यहां बात सिर्फ वेबसाइट बनाने तक सीमित नहीं रहेगी। बल्कि हर पर्यटन स्थल के स्टाफ को अपनी वेबसाइट अपडेट और एक्टिव रखनी होगी। रोजाना की गतिविधियां और अपने इवेंट इस पर अपलोड करने होंगे। वेबसाइट बनाने के लिए पर्यटन विभाग आईटी विभाग की मदद लेगा। अगले कुछ दिनों में सबकी नई वेबसाइट बनकर तैयार हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेबसाइट पर झलकेगी विशेषता
वेबसाइट को ऐसा कलेवर दिया जाएगा कि उस पर विजिट करते ही पर्यटन स्थल की खासियत और सभी जानकारी पर्र्यटकों को आकर्षित करें। पर्यटन स्थल का ऐतिहासिक महत्व भी बताया जाएगा। अभी तक पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर ही सभी स्थलों की जानकारी दी गई है। लेकिन यह नियमित अपडेट नहीं रहती। न ही प्रचार प्रसार के लिए कोई अभियान चलाया जाता है। अब पर्यटन विभाग कार्निवल की बजाय अपना बजट प्रचार अभियान पर लगाएगा। वीडियो, फोटो, जिंगल, लोगो के जरिये पर्यटकों को आकर्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed