फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   New Flight From Chandigarh Airport To Hyderabad From August 14

खुशखबरः चंडीगढ़ से हैदराबाद के लिए नई फ्लाइट 14 अगस्त से, जानें टाइम टेबल

Thu, 18 Jul 2019 07:30 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर/अमृतसर (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर/अमृतसर (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 18 Jul 2019 07:30 PM IST
विज्ञापन
New Flight From Chandigarh Airport To Hyderabad From August 14
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

14 अगस्त से चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से हैदराबाद के लिए नई फ्लाइट उड़ान भरेगी। गो एयर की यह फ्लाइट सुुबह 9:05 बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट से उड़ान भरकर हैदराबाद दिन में 11:30 बजे पहुंचेगी।

विज्ञापन


वहीं हैदराबाद से यह फ्लाइट दोपहर 12 बजे उड़ान भरकर चंडीगढ़ में दोपहर 2:30 बजे लैंड करेगी। इससे ट्राइसिटी के लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी, क्योंकि अभी चंडीगढ़ से हैदराबाद के लिए सिर्फ इंडिगो की फ्लाइट है, जो दिन में 2:20 बजे चंडीगढ़ लैंड कर हैदराबाद के लिए 2:50 बजे उड़ान भरती है।
विज्ञापन


15 अगस्त से शुरू होगी दिल्ली-अमृतसर-बर्मिंघम उड़ान 
केंद्रीय उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी ने अमृतसर वासियों को दिल्ली-अमृतसर-बर्मिंघम के बीच सीधी उड़ान शुरू कर एक और तोहफा दिया है। यह उड़ान स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को शुरू होगी। फ्लाइट मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को उड़ान भरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस उड़ान को शुरू करने के लिए अमृतसर विकास मंच ने चुनाव प्रचार के दौरान हरदीप पुरी के सामने मांग रखी थी। बता दें कि हरदीप पुरी इससे पहले भी अमृतसर-दिल्ली-टोरंटों के बीच 27 सितंबर से सीधी उड़ान शुरू करने की घोषणा कर चुके हैं।


श्री अकाल तख्त साहिब और तख्त श्री पटना साहिब को आपस में हवाई मार्ग से जोड़ने के लिए 27 सितंबर को मुंबई-अमृतसर-पटना साहिब के बीच भी सीधी उड़ान शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed