{"_id":"5a4b60b24f1c1b346f8b486e","slug":"new-facility-for-senior-citizen-and-disable-patients-treatment-in-general-hospital-panchkula","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई सुविधा: बुजुर्गों और नि:शक्तों को अब इलाज कराने में दिक्कत नहीं होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई सुविधा: बुजुर्गों और नि:शक्तों को अब इलाज कराने में दिक्कत नहीं होगी
दीपक शाही/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Tue, 02 Jan 2018 04:06 PM IST
विज्ञापन
पंचकूला अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल में बुजुर्गों और नि:शक्तों को एक नई सुविधा मिलने जा रही है, जिसके तहत उन्हें इलाज कराने के लिए कोई दिक्कत नहीं आएगी। एक मार्च से पंचकूला सेक्टर-6 के जनरल अस्पताल में यह सुविधा शुरू होगी। जहां ऐसे मरीजों की खातिरदारी के लिए सारथी के साथ डॉक्टर भी मौजूद होंगे। एक ही जगह पर ऐसे मरीजों का सामान्य उपचार और खून जांच की सुविधा मिलेगी। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए ओपीडी के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इसके अलावा स्पेशलिस्ट से जांच कराने के लिए अस्पताल में आने वाले बुजुर्ग और नि:शक्तों के साथ हर कदम पर सारथी मौजूद होंगे। जो ऐसे मरीजों का ओपीडी रजिस्ट्रेशन कार्ड बनवाने से लेकर स्पेशलिस्ट डॉक्टर से जांच कराकर उन मरीजों का लैब टेस्ट भी कराएंगे।
बिना तीमारदार वालों की होगी मदद
पंचकूला के जनरल अस्पताल में आने वाले जिन बुजुर्ग और नि:शक्त मरीजों के साथ तीमारदार नहीं होंगे, उनकी जांच कराने की जिम्मेदारी सारथी की होगी। ऐसे मरीजों की मदद के लिए अस्पताल के प्रवेश द्वारा पर एक सीनियर सिटीजन काउंटर बनाया गया है। जहां ग्रीन कलर के जैकेट में आठ सारथी तैनात किए गए हैं। जो मरीजों की पूरी डिटेल लेकर ओपीडी रजिस्ट्रेशन कार्ड बनवाने के बाद डॉक्टर से मरीजों का चेकअप कराएंगे।
ओपीडी कार्ड के अलावा बीपी और वजन की जांच भी कराएंगे सारथी
सीनियर सिटीजन काउंटर तक पहुंचते ही मरीज का आधार कार्ड लेने के बाद सारथी टीम का एक सदस्य उसका ओपीडी कार्ड बनवाने जाएगा। इसी बीच उस मरीज का बीपी और वजन व पल्स की जांच सारथी टीम के दूसरे सदस्य पूरी करेंगे। उसके बाद सारथी मरीज को डॉक्टर के पास चेकअप के लिए ले जाता है। जांच के बाद मरीज की मेडिकल रिपोर्ट में सभी जांच विस्तृत रूप से लिखी जाएगी। वहीं, मरीज की उम्र के अलावा उसे किस ओपीडी में रेफर किया गया है, इन सबका डाटा सारथी भी अपने पास रखेंगे।
विज्ञापन
मेडिसिन के साथ एक डॉक्टर की होगी ड्यूटी
डॉ. संजीव त्रेहन ने बताया कि सारथी की शुरुआत से काफी सीनियर सिटीजन और नि:शक्त मरीजों को राहत मिली है। एक मार्च से प्लानिंग है कि सामान्य उपचार के लिए सारथी के साथ मेडिसिन के एक डॉक्टर की ड्यूटी लगाई जाएगी। उसके अलावा कुछ सामान्य टेस्ट भी किए जाएंगे।