फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   new excise policy: 90 Wine contracts allotment in rupees 184 crore

शराब के ठेकों की लगी बोली, 90 ठेके 184 करोड़ में हुए अलॉट

Tue, 15 Mar 2016 09:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 15 Mar 2016 09:12 PM IST
विज्ञापन
new excise policy: 90 Wine contracts allotment in rupees 184 crore
शराब की दुकान - फोटो : file photo

चंडीगढ़ में बुड़ैल शराब का ठेका सबसे महंगा 10 करोड़ रुपये में अलॉट हुआ। सबसे ज्यादा बोली देने वाले लिकर हट के नाम यह ठेका अलॉट किया गया। सेक्टर-40 मार्केट और गांव कजहेड़ी के ठेके 8-8 करोड़ रुपये में अलॉट हुए। एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग ने मंगलवार को शराब के ठेकों की अलॉटमेंट से 184 करोड़ रुपये का रेवेन्यू जुटाया जो पिछले साल की अपेक्षा करीब 25 करोड़ अधिक है।

विज्ञापन


चंडीगढ़ में 48 ग्रुप्स के 100 ठेके हैं। मंगलवार को 42 ग्रुप के 90 ठेके अलॉट किए गए। सेक्टर-26 स्थित चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेकभनोलॉजी (सीसीईटी) में एक्साइज एंड टेक्सेशन कमिश्नर डा. अदप्पा कार्तिक की मौजूदगी में एक्साइज कलेक्टर कशिश मित्तल और एसडीएम साउथ कृति गर्ग ने ठेके  अलॉट करने की घोषणा की। 42 ग्रुप की अलॉटमेंट से विभाग ने लगभग 184 करोड़ रुपये जुटाए।
विज्ञापन


पिछले साल इनसे 159 करोड़ का रेवेन्यू आया था। विभाग का रेवेन्यू पिछले साल के मुकाबले 16 प्रतिशत बढ़ गया है। 10 ठेकों की अलॉटमेंट अभी बाकी है। इसके लिए विभाग रिजर्व प्राइज में कुछ प्रतिशत कम कर दोबारा बिड मांगेगा। अभी सेक्टर-21, 27, 28, 41 और मनीमाजरा कालका रोड की अलॉटमेंट बाकी है। इसके अलावा सेक्टर-15 के ठेके को पहले से चल रहे विवाद के कारण अभी अलॉट नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठेकों की यह अलॉटमेंट वित्त वर्ष 2016-17 के लिए की गई है। 1 अप्रैल से नए अलॉटी काम शुरू कर देंगे। असिस्टेंट एक्साइज एंड टेक्सेशन कमिश्नर रविंद्र कौशिक ने बताया कि पारदर्शी तरीके से ठेकों की बिड संपन्न हुई है। बचे 10 ठेकों की अलॉटमेंट प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।


सबसे महंगे सस्ते ठेके
बु़ड़ैल का ठेका सबसे महंगा 10 करोड़ 11 लाख 11 हजार रुपये में अलॉट हुआ। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 और राम दरबार कॉलोनी के ठेके 6 करोड़ 5 लाख रुपये में अलॉट हुए। सेक्टर-16 मार्केट का ठेका सबसे कम 1 करोड़ 64 लाख में अलॉट हुआ। पिछले साल भी बुडै़ल का ठेका ही सबसे अधिक में अलॉट हुआ था। जिस एरिया में शराब की बिक्री अधिक होती है वहां का ठेका सबसे ज्यादा कीमत पर अलॉट होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed