{"_id":"fb368ff169ed8c1969626293f9ef4b32","slug":"new-dumper-vehical-at-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपना घर साफ नहीं चले हैं शहर साफ करने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपना घर साफ नहीं चले हैं शहर साफ करने
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 27 Dec 2013 08:57 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम ने शहर की गंदगी उठाने के लिए तो नौ अतिरिक्त डंपर प्लेसर चलवाए हैं। वीरवार को नगर निगम मेयर सुभाष चावला ने निगम कार्यालय के बाहर नौ डंपर प्लेसर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इन गाड़ियों को 81.53 लाख रुपये की लागत से खरीदा गया है। नौ डंपर प्लेसर के बाद निगम के पास इनकी संख्या 44 से बढ़कर 53 हो गई है। इन गाड़ियों से शहर का गारबेज उठाया जाएगा।
निगम ने शहर के लिए तो डंपर प्लेसर चलवा दिए, लेकिन अपनी बिल्डिंग में निगम को कूड़ा नजर नहीं आता। निगम बिल्डिंग में ही कूड़े के ढेर लगे रहते हैं, जिसे कई-कई दिन तक नहीं उठाया जाता। शहर में भी कई जगह कूड़े के ढेर लगे हैं।
विज्ञापन
नगर निगम ने हाल ही में शहर में 25 डंपर प्लेसर चलाए हैं और 200 गारबेज बिन भी खरीदे हैं। इसके अलावा 200 पुराने गारबेज बिन को रिपेयर किया गया है।
इस मौके पर नगर निगम आयुक्त वीपी सिंह सेनिटेशन कमेटी के चेयरमैन हरफूलचंद कल्याण, संयुक्त आयुक्त राजीव गुप्ता और अन्य पार्षद मौजूद थे।