फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   New dress code implemented for female nursing officers in PGI

Chandigarh News: पीजीआई में महिला नर्सिंग ऑफिसर के लिए नया ड्रेस कोड लागू

Tue, 21 Nov 2023 01:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Nov 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
New dress code implemented for female nursing officers in PGI
चंडीगढ़। पीजीआई में महिला नर्सिंग ऑफिसर के लिए नया ड्रेस कोड लागू कर दिया गया है। नर्सिंग ऑफिसर सी-ग्रीन रंग (हल्का हरा) की सलवार कमीज पहनती थीं, लेकिन अब से महिला नर्सिंग ऑफिसर सी-ग्रीन वी शेप टॉप (सूट जितना लंबा) ट्राउजर पहनेंगी। पीजीआई प्रशासन द्वारा जारी आदेश के तहत स्टाफ को तीन माह के भीतर इसे लागू करना होगा अन्यथा अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

बता दें कि पहले नर्सिंग प्रोफेशन में महिला स्टाफ स्कर्ट पहना करती थीं, जिसके बाद उसकी जगह साड़ी ने ली। धीरे-धीरे साड़ी के बाद इसे सूट में बदला गया। सूट साड़ी के मुकाबले ज्यादा आरामदायक है। निजी क्षेत्र में टॉप और ट्राउजर का प्रचलन पहले से ही है। ड्रेस कोड को वक्त के हिसाब से बदला तो जा रहा है, लेकिन इसके लिए निकाली गई गाइडलाइन थोड़ी अजीब है। इसे लेकर अंदरखाने महिला स्टाफ दबी जुबान से विरोध भी कर रहीं हैं। स्टाफ को अपने खर्च पर ही नई ड्रेस लेनी होगी। संस्थान की ओर से किसी तरह के भत्ते का प्रावधान नहीं किया गया है। नई गाइडलाइन के अनुसार, नई ड्रेस के डिजाइन को लेकर कई तरह के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

हालांकि ड्रेस कोड बदलने को लेकर पीजीआई नर्सिंग ऑफिसर्स की ओर से काफी समय से मांग की जा रही थी। स्टाफ का कहना है कि युवा पीढ़ी नए ड्रेस कोड का इंतजार कर रही है। यह ड्रेस कोड नर्सिंग ऑफिसर और सीनियर नर्सिंग ऑफिसर्स के लिए होगा जो सुपरवाइजरी नर्सिंग स्टाफ पर लागू नहीं होगा। वहीं, पीजीआई निदेशक प्रो. विवेक लाल का कहना है कि संबंधित ड्रेस कोड लागू करने के आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed