फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   new demands continue suspense over Navjot Singh Sidhu joining AAP

सिद्धू के शामिल होने की राह में आड़े आया आम आदमी पार्टी का संविधान

Thu, 18 Aug 2016 10:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Updated Thu, 18 Aug 2016 10:22 AM IST
विज्ञापन
new demands continue suspense over Navjot Singh Sidhu joining AAP
नवजोत सिद्धू और नवजोत कौर - फोटो : Amar ujala
भाजपा से नाता तोड़ चुके नवजोत सिंह सिद्धू के अभी तक आम आदमी पार्टी में शामिल न होने का बड़ा सच सामने आया है। सूत्र बताते हैं कि सिद्धू आम आदमी पार्टी की ओर से खुद को पंजाब में बड़ी भूमिका में देखना चाहते है।
विज्ञापन


यही नहीं वे खुद के साथ अपनी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू के लिए भी विधानसभा सीट चाहते हैं, लेकिन आम आदमी पार्टी का संविधान इसके आड़े आ रहा है। संविधान के मुताबिक एक परिवार से एक ही शख्स चुनाव लड़ सकता है और सिद्धू की पत्नी तीन बार की विधायक हैं तो लिहाजा उनका चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है। 
विज्ञापन

पंजाब में बड़ी भूमिका तलाश रहे हैं सिद्धू

new demands continue suspense over Navjot Singh Sidhu joining AAP
नवजोत सिद्धू - फोटो : amar ujala
दोनों पक्षों में सिद्धू की पंजाब में भूमिका को लेकर भी एक राय नहीं बन पा रही है। सूत्रों के अनुसार, 12 अगस्त के बाद से सिद्धू और आम आदमी पार्टी के बीच बातचीत बंद है। अरविंद केजरीवाल ने ये फैसला पार्टी के उन नेताओं पर छोड़ दिया है जो पहले से पंजाब में पार्टी का काम देख रहे हैं। 

सिद्धू से जुड़े सूत्र बताते हैं कि सिद्धू पंजाब में अपने लिए बड़ी भूमिका तलाश रहे हैं लेकिन आम आदमी पार्टी अभी तक उनको कोई भरोसा नहीं दे पाई है। सिद्धू फिलहाल टीवी कार्यक्रमों की व्यस्तता का हवाला देकर मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं।

पत्नी वजोत कौर सिद्धू के लिए भी मांगी सीट: सूत्र

new demands continue suspense over Navjot Singh Sidhu joining AAP
नवजोत सिद्धू - फोटो : फाइल फोटो
बता दें कि सिद्धू ने जुलाई में बीजेपी का राज्यसभा सदस्यता और पार्टी से इस्तीफा देकर सनसनी फैला दी थी। सिद्धू का कहना था कि उन्हें पंजाब से दूर रखने की कोशिश की गई इसीलिए उन्होंने बीजेपी छोड़ने का फैसला किया। हालांकि सिद्धू ने कभी भी आप में शामिल होने की बात खुलकर नहीं कही, लेकिन मीडिया और राजनीतिक हलकों में उनके आप में शामिल होने की ही चर्चा होती रही है। उनकी पत्नी और पंजाब सरकार में मुख्य संसदीय सचिव नवजोत कौर ने भी इस बात के पर्याप्त संकेत दिए थे।
विज्ञापन

केजरीवाल से दिल्ली में मिल चुके हैं सिद्धू

new demands continue suspense over Navjot Singh Sidhu joining AAP
नवजोत सिद्धू - फोटो : फाइल फोटो
बीते शुक्रवार को नवजोत सिद्धू ने आम आदमी पार्टी के नेशनल कनवीनर और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उनके घर पर मुलाकात की। इस दौरान डिनर टेबल पर दोनों के बीच खुलकर बातचीत हुई।

चर्चा थी कि सिद्धू 15 अगस्त को आम आदमी पार्टी ज्वॉइन कर सकते हैं। ऐसे में इस मुलाकात को उसी मामले को लेकर बताया जा रहा है और अगर सिद्धू आप में शामिल हो जाते हैं तो पार्टी उन्हें पंजाब विधानसभा चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकती हैं।

सूत्रों का तो यहां तक कहना है कि सिद्धू के पार्टी में शामिल होने की घोषणा स्वयं केजरीवाल करेंगे। यही नहीं सिद्धू की पत्नी नवजोत सिद्धू के भी आप में जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

सब कुछ ठीक करने में जुटी 'आप'

new demands continue suspense over Navjot Singh Sidhu joining AAP
नवजोत सिद्धू पत्नी नवजोत कौर सिद्धू के साथ - फोटो : फाइल फोटो
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने भी सिद्धू के पार्टी में शामिल होने की चर्चाओं को बल देते हुए कहा है कि आम आदमी पार्टी जल्द ही एक उचित मंच से भाजपा के पूर्व राज्यसभा सदस्य नवजोत सिंह सिद्धू पर अपना रुख स्पष्ट करेगी।

इस्तीफा देने के बाद सिद्धू ने पहली प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि वह जल्द अपने अगले कदम की घोषणा करेंगे। तभी से यह चर्चा है कि सिद्धू आप में शामिल होंगे। हालांकि पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि सिद्धू के लिए कांग्रेस के दरवाजे खुले हैं, लेकिन उन्होंने उस पर ज्यादा तवज्जो नहीं दी। उनका कहना है कि यदि वे आते हैं तो उनका स्वागत है, लेकिन उनका आधार सिर्फ अमृतसर तक ही सीमित है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed