फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   new decree of railway, faqe old person treat as without ticket

रेलवे का नया फरमान, फर्जी बुजुर्ग माने जाएंगे बेटिकट

Tue, 12 Jan 2016 10:30 AM IST
दीपक शाही/अमर उजाला, चंडीगढ़
दीपक शाही/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 12 Jan 2016 10:30 AM IST
विज्ञापन
new decree of railway, faqe old person treat as without ticket

अब अगर कोई यात्री टिकट बुकिंग के समय आयु अधिक बताकर वरिष्ठ नागरिक कोटे का लाभ उठाता पकड़ा गया तो उसे बेटिकट माना जाएगा।

विज्ञापन


रेलवे के नए नियम के मुताबिक उस पर जुर्माना भी होगा। अक्सर लोअर सीट पाने के चक्कर में लोग लोअर बर्थ कोटा का अनुचित लाभ उठा लेते हैं। इसकी वजह से वरिष्ठ नागरिकों को कोटे का लाभ सही तरीके से नहीं मिल पाता है।

इस कोटे का अनुचित लाभ उठाने वाले टिकट दलालों पर लगाम लगाने के लिए सीआरआईएस और आईआरसीटीसी की ओर से नया प्रावधान किया जा रहा है, ताकि इस सुविधा का लाभ सही तरीके से बुजुर्गों को मिल सके।
विज्ञापन


अब दलालों की टिकट काउंटर पर नहीं गलेगी दाल
एक फरवरी से रेलवे टिकट काउंटर पर दलालों की दाल नहीं गलेगी। क्योंकि अब बुक होने वाले टिकट पर पीएनआर नंबर, टिकट की राशि के साथ-साथ वह कोटा या सुविधा भी अंकित की जाएगी, जिसके तहत टिकट बुक की गई है। इससे टिकट चेक करने वालों को यात्री की टिकट जांच करने में आसानी होगी और अनुचित ढंग से रेल विभाग को लग रही चपत पर भी अंकुश लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी ऐसे होता था वरिष्ठ नागरिक कोटे का दुरुपयोग
दलाल गलत आयु बताकर सेटिंग से वरिष्ठ नागरिक कोटे में टिकट बुक करा लेते थे। क्योंकि टिकट लेते समय काउंटर पर आयु प्रमाण पत्र नहीं देना पड़ता है। जानकारी के अनुसार सफर के दौरान पकड़े जाने पर सिर्फ यात्रियों को कोटे में मिले छूट का किराया ही भरना पड़ता था। अगर टिकट चेकिंग नहीं हुई तो रेलवे का नुकसान होता था।

जब बुजुर्ग टिकट लेने टिकट खिड़की तक जाते थे, तब तक दलाल अपने मंसूबों को अंजाम दे चुके होते हैं और ट्रेनों में सीटें फुल हो जाती हैं। विभाग की ओर से 60 वर्ष के पुरुषों और 58 वर्ष की महिलाओं को वरिष्ठ नागरिकों की कैटेगरी में माना जाता है।    


एक फरवरी से लागू की जा रही इस नई नीति के बारे में मंडल के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, टिकट निरीक्षकों, टिकट चेकिंग स्टाफ को अवगत करवा दिया गया है। रेल विभाग का इस नीति को लागू करने का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को सुविधा पहुंचाना है।
नीरज शर्मा, सीपीआरओ रेलवे, नई दिल्ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed