फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   new community center open on sector-48

सेक्टर-48 को मिला नया सामुदायिक केंद्र

Wed, 06 Nov 2013 12:25 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 06 Nov 2013 12:25 AM IST
विज्ञापन
new community center open on sector-48

सेक्टर-48 के निवासियों को मंगलवार शाम को नया सामुदायिक केंद्र मिल गया।

विज्ञापन


सामुदायिक केंद्र का उद्घाटन प्रशासन के गृह सचिव अनिल कुमार ने किया। इससे पहले यहां निवासियों को आयोजनों और शादी समारोह के लिए दूसरे सेक्टरों के सामुदायिक केंद्रों में जाना पड़ता था।

यह शहर का पहला केंद्र है जिसमें अंडरग्राउंड पार्किंग बनी है। नए सामुदायिक केंद्र की इमारत तीन मंजिला है। इसमें जिम सहित कई सुविधाएं है।

इस पर 6.5 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। समारोह में मेयर सुभाष चावला, कमिश्नर विवेक प्रताप सिंह और वार्ड पार्षद देवेश मोदगिल ने भी शिरकत की।

गृह सचिव ने लोगों से सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी न डालने की अपील की। मेयर सुभाष चावला ने लोगों को ही जल्द से जल्द गर्वनिंग बॉडी बनाने की सलाह दी।
विज्ञापन


वार्ड पार्षद देवेश मोदगिल ने कहा कि दक्षिणी सेक्टरों के साथ हमेशा ही सौतेला व्यवहार होता है। उन्होंने गृह सचिव को इस ओर ध्यान देने की अपील की। उन्होंने दक्षिणी सेक्टरों की बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों का भी मामला उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर डिप्टी मेयर सतीश कैंथ, भाजपा पार्षद दल के नेता अरुण सूद, पार्षद सतिंद्र सिंह, मलकीयत सिंह, पूर्व मेयर राज बाला मलिक, सतप्रकाश अग्रवाल, दर्शन गर्ग, राजेश गुप्ता, राजेंद्र कौर रत्तू, चीफ इंजीनियर एसएस बिद्दा सहित, युवा इनोवेटिव सोसाइटी के चेयरमैन सचिन शर्मा, अन्य पार्षद और स्थानीय लोग मौजूद थे। सामुदायिक केंद्र में जल्द ही ई-संपर्क सेंटर भी शुरू होेगा।

पूर्व मेयर राजबाला की तारीफ की
वार्ड पार्षद देवेश मोदगिल ने पूर्व मेयर एवं कांग्रेस पार्षद राजबाला मलिक की तारीफ की। उन्होंने कहा कि मलिक ने पिछले साल अपने मेयर फंड से सामुदायिक केंद्र के हॉल को वातानुकूलित करने के लिए लाखों रुपये की ग्रांट दी थी।


तीन साल पहले शुरू हुआ था निर्माण

भाजपा पार्षद देवेश मोदगिल ने सामुदायिक केंद्र का निर्माण तेजी से कराने में अहम रोल अदा किया। इसका निर्माण पूर्व पार्षद जतिंद्र भाटिया के कार्यकाल में तीन साल पहले शुरू हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed