फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   New Chief Secretary takes report on share-wise sale, ownership rights and Lal Dora

Chandigarh News: शेयर-वाइज बिक्री, मालिकाना हक और लाल डोरा पर नए मुख्य सचिव ने ली रिपोर्ट

Thu, 09 Oct 2025 11:29 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
New Chief Secretary takes report on share-wise sale, ownership rights and Lal Dora
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन में शामिल होने के बाद नए मुख्य सचिव एच राजेश प्रसाद ने शहर के महत्वपूर्ण प्रशासनिक मामलों की समीक्षा शुरू कर दी है। पहले ही दिन उन्होंने चंडीगढ़ के सबसे बड़े पांच मुद्दों पर विभिन्न विभागों से डिटेल रिपोर्ट ली। यह वही सवाल हैं, जो केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पिछले मुख्य सचिव से पिछले महीने पूछे थे और 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा गया था।
विज्ञापन

मुख्य सचिव ने सभी विभागों की चल रही परियोजनाओं पर रोजाना बैठक करने का निर्णय लिया है। ये बैठकें 21 अक्तूबर तक जारी रहेंगी और हर दिन दो विभाग अपनी प्रेजेंटेशन देंगे। वीरवार को उन्होंने शहर के पांच प्रमुख मुद्दों की जानकारी ली। इनमें शेयर-वाइज बिक्री और अपार्टमेंटलाइजेशन का मुद्दा, पुनर्वास कॉलोनियों के निवासियों को मालिकाना हक देने का मामला, लाल डोरा विस्तार और 22 गांवों से जुड़े मुद्दे, हाउसिंग बोर्ड के मकानों में नीड-बेस्ड चेंज की मांग, ग्रुप हाउसिंग और को-ऑपरेटिव सोसाइटियों से जुड़े विवाद के मामले शामिल हैं। इन सभी मुद्दों पर केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से पिछले महीने चंडीगढ़ से सवाल भी पूछे गए थे। मुख्य सचिव को अदालतों में चल रहे मामलों की स्थिति और ग्राउंड पर हो रही कार्यवाही की जानकारी दी गई, जिसमें कई घंटे लग गए। इस कारण ट्रांसपोर्ट विभाग की प्रेजेंटेशन नहीं हो पाई। प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में बाकी विभागों की रिपोर्ट और प्रेजेंटेशन भी होगी।
विज्ञापन


संसद में गूंजे थे ये पांचों मुद्दे
ये पांचों मुद्दे इस साल संसद में गूंजे थे जिसके बाद पिछले महीने केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ प्रशासन से जवाब तलब किया था। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने प्रशासन से शेयर-वाइज बिक्री, मालिकाना हक, लाल डोरा, ग्रुप हाउसिंग मुद्दे पर ताजा स्थिति मांगी थी। शहर के सांसद मनीष तिवारी ने एक-एक कर संसद के सत्र में यह सवाल उठाए थे, जिस पर केंद्रीय मंत्रियों ने जवाब दिए थे। अधिकतर सवालों के जवाब न में ही थे लेकिन तिवारी ने एमएचए की तरफ से प्रशासन से मांगी गई ताजा स्थिति पर सकारात्मक उम्मीद जताई थी। हालांकि, प्रशासन ने भी सभी मुद्दों पर नकारात्मक ही जवाब भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed