फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   New challenge from gangsters following the Sector-11 shooting incident: five businessmen receive extortion threats from foreign numbers.

Chandigarh News: सेक्टर-11 गोलीकांड के बाद गैंगस्टरों की नई चुनौती, पांच कारोबारियों को विदेशी नंबरों से रंगदारी की धमकी

Sun, 14 Jun 2026 02:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
New challenge from gangsters following the Sector-11 shooting incident: five businessmen receive extortion threats from foreign numbers.
चंडीगढ़। सेक्टर-11 में श्री कुमार मेडिकल के कैशियर जानकी दास की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या के कुछ ही घंटों बाद गैंगस्टरों ने चंडीगढ़ पुलिस और कारोबारियों को नई चुनौती दे दी। सेक्टर-11 मार्केट के पांच कारोबारियों को फ्रांस, कनाडा और अन्य विदेशी नंबरों से कॉल कर रंगदारी मांगी। कारोबारियों को धमकी दी कि यदि एक्सटॉर्शन मनी नहीं दी गई तो उनका भी वही हश्र होगा जो जानकी दास का हुआ। इतना ही नहीं, आरोपियों ने सेक्टर-11 की दुकानों को बम से उड़ाने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

धमकी भरे फोन आने के बाद पूरे कारोबारियों में दहशत का माहौल है। कारोबारियों ने तत्काल इसकी सूचना चंडीगढ़ पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं। मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल, क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीमें जांच में जुट गई हैं।
विज्ञापन

कारोबारियों ने शहर में बढ़ती गैंगस्टर गतिविधियों और रंगदारी के मामलों पर चिंता जताते हुए केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से चंडीगढ़ में कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त कदम उठाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कॉल वास्तव में विदेशों से की गई हैं या फिर इंटरनेट आधारित तकनीक और वर्चुअल नंबरों के माध्यम से विदेशी नंबरों का इस्तेमाल किया गया है। जांच एजेंसियां कॉल डिटेल रिकॉर्ड, आईपी लॉग, इंटरनेट ट्रैफिक और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की पड़ताल कर रही हैं।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक हत्या और धमकी भरे फोन कॉल के बीच का अंतराल बेहद कम होने के कारण दोनों घटनाओं के बीच किसी संभावित संबंध से इन्कार नहीं किया जा सकता। यही वजह है कि जांच टीमें इस एंगल को भी गंभीरता से खंगाल रही हैं।
धमकियों की सूचना मिलते ही सेक्टर-11 मार्केट और आसपास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। बाजार क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। कई दुकानों को एहतियातन कुछ समय के लिए बंद कराया गया, जबकि आने-जाने वाले लोगों और वाहनों की निगरानी बढ़ा दी गई है।

एसएसपी सुमेर प्रताप सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सेक्टर-11 मार्केट के बाहर स्थायी नाकाबंदी, अतिरिक्त पीसीआर तैनाती और चौबीसों घंटे गश्त के निर्देश दिए हैं। पुलिस का कहना है कि कारोबारियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और धमकी देने वालों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed