फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   New CCTV cameras installed in Sector-32 Colony

Chandigarh News: सेक्टर-32 कॉलोनी में लगाए गए नए सीसीटीवी कैमरे

Mon, 16 Mar 2026 01:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
New CCTV cameras installed in Sector-32 Colony
चंडीगढ़। अब सेक्टर-32 की कॉलोनी में सर्विलांस शानदार ढंग से हो सकेगा। इसके लिए अब यहां पर सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। इन कैमरों का उद्घाटन चंडीगढ़ से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने किया। इन कैमरों की स्थापना के लिए उन्होंने अपने सांसद कोटे से 5 लाख रुपये की ग्रांट जारी की थी।
विज्ञापन

मनीष तिवारी ने कहा कि ये कैमरे इलाके में आपराधिक तत्वों पर नकेल कसने में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के लोग लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे, जिसके चलते उन्होंने अपने विवेकाधीन कोटे से 5 लाख रुपये की राशि जारी की। तिवारी ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए फंड की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन




इस दौरान चंडीगढ़ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एच एस लक्की ने सांसद तिवारी द्वारा शहर के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से विकास की राजनीति में विश्वास रखती है। इस मौके पर अन्य लोगों के अलावा, कांग्रेस नेता विक्टर सिद्धू, चंद्रमुखी शर्मा, अंजू कत्याल पार्षद, सुरजीत कुमार, बलविंदर कौर, पूनम, बलजीत कौर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed