अब चंडीगढ़ से ऋषिकेश-शिमला और मनाली का सफर होगा बेहद सुहाना, फर्राटें भरेंगी ये नई बसें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला, मनाली, ऋषिकेष और दिल्ली से आने व जाने वाले यात्रियों का सफर आरामदायक बनाने की पहल प्रशासन ने कर दी है। इसके लिए यूटी प्रशासन के ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने 25 और नई बसों की डिलीवरी कर ली है। बाकी बची 15 बसें अगस्त तक प्रशासन को मिल जाएंगी।
बताते चलें कि अशोक लीलैंड कंपनी से कुल 40 बसें प्रशासन को मिलनी हैं। इसके लिए पिछले साल प्रशासन ने कंपनी के साथ एग्रीमेंट किया था। इन बसों को पर्यटन की दृष्टि से इन रूटों पर संचालित करने का निर्णय लिया गया है। प्रशासन ने बीते साल परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ ही आसपास के राज्यों से इसे जोड़ने की कवायद शुरू की थी।
इसके लिए प्रशासन की ओर से अशोक लीलैंड और टाटा कंपनी से 40-40 बसों के लिए एग्रीमेंट साइन किया गया था। इससे पहले टाटा ने 36 बसों की डिलीवरी प्रशासन को कर दी है। इन्हें राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड और दिल्ली के कुछ लांग रूटों पर चलाया जा रहा है।
अब अशोक लीलैंड से मिली 25 नई बसों को शिमला, मनाली, ऋषिकेष और दिल्ली समेत अन्य कई रुट पर उतारा जाएगा। इससे यात्रियों को अब इन रूटों पर सफर करने में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पडे़गा, क्योंकि नई बसों के इन रूट पर चलने से सर्विस और बेहतर हो गई है।
यात्रियों को नहीं होगी दिक्कत
इस संबंध में ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के डायरेक्टर उमाशंकर गुप्ता ने बताया कि उन्होंने लीलैंड को 40 बसों का आर्डर दिया था, जिसमें से 25 बसें उन्होंने डिलीवर कर दी हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह पिछले कुछ समय में उन्होंने कुल 65 नई बसों को लांग रूट पर उतार दिया है, जिससे लांग रूट पर उनकी बसों की सर्विस पहले से बेहतर हो गई है।
उमाशंकर गुप्ता का कहना है कि नई बसें जो आईं हैं, उन्हें खासतौर पर पर्यटन के क्षेत्रों को जाने वाले रूट पर उतारा जाएगा। इससे बाहर से आने वाले लोगों को घूमने जाने वाले क्षेत्रों में कोई दिक्कत नहीं होगी।