फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   new born baby, new born girl child thrown by mother, new born baby thrown by mother

मंदिर के द्वार पर थैले में मिली 24 घंटे की नवजात, बदन पर रेंग रही थीं चीटियां

Sun, 07 May 2017 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नारनौल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, नारनौल(हरियाणा) Updated Sun, 07 May 2017 09:34 AM IST
विज्ञापन
new born baby, new born girl child thrown by mother, new born baby thrown by mother
नवजात शिशु
बेटी जन्मी और 24 घंटे के अंदर ही मंदिर के दरवाजे पर छोड़ दी। जब लोगों की नजर पड़ी, तब उसके बदन पर कीड़े रेंग रहे थे। घटना हरियाणा के नारनौल की है। रेवाड़ी रोड स्थित मोडावाला मंदिर के मुख्य द्वार के पास बुधवार सुबह एक थैले से नवजात बच्ची मिली। बच्ची की रोने की आवाज पर आसपास के लोगों का ध्यान थैले पर गया। लोगों ने थैले के अंदर देखा तो बच्ची के चीटियां लगी हुई दिखाई दी।
विज्ञापन


लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। लेकिन एक घंटे तक इंतजार करने पर पुलिस नहीं आई तो दो युवकों ने बच्ची को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने बच्ची को एसएनसीयू के नर्सरी वार्ड में भर्ती कर लिया। बच्ची प्री-म्यचोर बताई जा रही है। बुधवार सुबह करीब सवा छह बजे मोडावाला मंदिर में आने वाले भक्तों को मुख्य गेट के पास अंदर की ओर लोगों के बैठने के लिए बनाई गई सिंची पर रखे एक थैले से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी।
विज्ञापन


बच्चे के रोने की आवाज सुनकर वहां उपस्थित लोगों ने थैले को देखा तो उसमें एक नवजात बच्ची थी। यह देख लोग दंग रह गए तथा उन्होंने इसकी सूचना तुरंत मंदिर के प्रधान पुजारी राजेंद्र को दी। पुजारी ने इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को फोन करके दी। मगर सूचना मिलने के एक घंटे तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्ची प्री-म्यचोर, वजन भी कम

new born baby, new born girl child thrown by mother, new born baby thrown by mother
बच्ची
नागरिक अस्पताल में जब चिकित्सकों ने बच्ची की जांच की तो पाया कि यह एक प्री-म्यचोर बेबी है। जो करीब 30 से 32 सप्ताह की है। वहीं बच्ची का वजन मापा गया तो वह भी 970 ग्राम ही निकला। जिस पर चिकित्सकों ने बच्ची को तुरंत एसएनसीयू वार्ड की नर्सरी में रख लिया।

बुधवार को ही हुआ बच्ची का जन्म
सिविल सर्जन डीएन बागड़ी ने बताया कि बच्ची का जन्म बुधवार को ही तीन बजे से चार बजे के बीच में हुआ है। उन्होंने बताया कि बच्ची बहुत ही कमजोर है। जिसके कारण इसको कुछ दिनों के लिए नर्सरी में रखना होगा। जब तक बच्ची स्वस्थ नहीं हो जाती वे इसको प्रशासन के हवाले नहीं करेंगे। नागरिक अस्पताल में बच्ची का खून लिया गया तथा एक्सरे आदि किया गया।  

 

हेल्थ डिपार्टमेंट खोजेगा बच्ची की मां

new born baby, new born girl child thrown by mother, new born baby thrown by mother
भ्रूण हत्या
बच्ची को किसने जन्म दिया है। इसकी खोज हेल्थ डिपार्टमेंट करेगा। डिपार्टमेंट के पास गर्भवती महिलाओं का पूरा रिकार्ड होता है। जिसमें सप्ताह के हिसाब से मॉनीट्रिंग भी की जाती है। ऐसे में डिपार्टमेंट 30 से 32 माह की गर्भवती महिलाओं को ट्रैक कर जांच करेगा कि किस महिला के डिलवरी हुई। जिससे बच्ची की मां का पता चल सकेगा।

बच्ची 30 से 32 माह की प्री-म्यचोर बेबी है। जिसने बुधवार सुबह करीब तीन से चार बजे के बीच में ही जन्म लिया है। बच्ची का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। इसलिए कुछ दिन इसे नर्सरी में ही रखा जाएगा। बाद में नियमों के अनुसार प्रशासन को सौंप दिया जाएगा। -डीएन बागड़ी, सिविल सर्जन, नारनौल

मंदिर के पुजारी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
- मुकेश कुमार, एएसआई, जांच अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed