{"_id":"5f37a74d8ebc3e3cb03fcfbb","slug":"new-born-baby-death-in-panchkula-general-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला: सेक्टर छह अस्पताल में बच्चे की मौत, परिजनों ने किया अस्पताल में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला: सेक्टर छह अस्पताल में बच्चे की मौत, परिजनों ने किया अस्पताल में हंगामा
Sat, 15 Aug 2020 02:51 PM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, पंचकूला
अमर उजाला, पंचकूला
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sat, 15 Aug 2020 02:51 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला सेक्टर छह स्थित सामान्य अस्पताल में देर रात एक बच्चे ने तेज बुखार के चलते दम तोड़ दिया। इस पर बच्चे के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। बच्चे की मां का आरोप है कि तेज बुखार होने की सूचना स्टाफ नर्स को दी गई थी। लेकिन उसने बच्चे को चेक करने के बजाय उलटा उन्हें ही खरीखोटी सुना दी।
आरोप है कि नर्स ने कहा कि कुछ नहीं होता है जाकर सो जाओ सुबह चेक करेंगे। महिला का आरोप है अस्पताल में नर्सें रात में ड्यूटी देने के बजाय सोती हैं। नींद पूरी करने के चक्कर में ही उन्होंने बच्चे को चेक करना उचित नहीं समझा। महिला पंचकूला के आशियाना की रहने वाली है।
पंचकूला की सीएमओ डॉ जसजीत कौर ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में है। इसकी जांच के लिए कमेटी गठित की जाएगी।