फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   New administrator of Chandigarh Gulab Chand Kataria takes charge

Chandigarh: नए प्रशासक ने संभाला कार्यभार, रुकी परियोजनाओं को मिल सकती है रफ्तार, तैयारी में जुटे विभाग

Thu, 01 Aug 2024 12:09 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 01 Aug 2024 12:09 PM IST
सार

चंडीगढ़ के नए प्रशासक गुलाब चंद कटारिया के आने से कई चीजों में बदलाव होने की उम्मीद है, जिन्हें पूर्व प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने रोक रखा था। इनमें सबसे अहम हाउसिंग प्रोजेक्ट है

विज्ञापन
New administrator of Chandigarh Gulab Chand Kataria takes charge
सीएम भगवंत मान के साथ राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया। - फोटो : X @BhagwantMann

विस्तार

पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक के बदलने के साथ ही चंडीगढ़ में कई प्रशासनिक व्यवस्थाएं भी बदल जाएंगी। विभिन्न विभागों के अधिकारी वर्तमान में चल रही परियोजनाओं की प्रेजेंटेशन बनाने में जुटे हैं। बताया जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में प्रशासक सेक्टर-9 स्थित यूटी सचिवालय पहुंचेंगे और सलाहकार राजीव वर्मा समेत अन्य अधिकारियों के साथ बैठक लेंगे।

विज्ञापन


नए प्रशासक गुलाब चंद कटारिया के आने से कई चीजों में बदलाव होने की उम्मीद है, जिन्हें पूर्व प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने रोक रखा था। इनमें सबसे अहम हाउसिंग प्रोजेक्ट है क्योंकि बनवारी लाल पुरोहित ने प्रेस कान्फ्रेंस कर स्पष्ट किया था कि वह चंडीगढ़ में किसी भी नई हाउसिंग परियोजना को लागू नहीं होने देंगे।
विज्ञापन


उन्होंने तर्क दिया था कि चंडीगढ़ जितने लोगों के लिए बसाया गया था, उससे करीब ढाई गुना ज्यादा लोग रहते हैं। ऐसे में अगर नई हाउसिंग परियोजनाएं लाई गईं तो चंडीगढ़ की जनसंख्या बढ़ेगी और इसका असर वर्तमान संसाधनों पर पड़ेगा। इस वजह से ही उन्होंने चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड की सेक्टर-53 की नई आवासीय परियोजना और आईटी पार्क स्थित वीआईपी फ्लैट्स की परियोजना को रोक दिया था। अब माना जा रहा है कि ये परियोजनाएं फिर से रफ्तार पकड़ सकती हैं क्योंकि हाउसिंग बोर्ड ने पहले से ही इन पर काफी काम किया हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेट्रो पर क्या रहेगा कटारिया का रुख, यह बेहद अहम

पूर्व प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित सेक्टर-9 स्थित यूटी सचिवालय में हर मंगलवार और शुक्रवार पहुंचते थे और प्रशासन से जुड़ी फाइलों पर चर्चा करके उन्हें क्लियर करते थे। इससे पहले वीपी सिंह बदनौर का कोई दिन तय नहीं था। कई बार वह सचिवालय आते थे, जबकि कई बार वह राजभवन में ही फाइलों को मंगवा लेते थे। अब अधिकारी इस बात से भी चिंतित है कि फाइलों को क्लियर करने के लिए नई व्यवस्था क्या बनेगी। इसके अलावा मेट्रो को लेकर नए प्रशासक का क्या रुख रहेगा, यह बहुत महत्वपूर्ण होगा क्योंकि प्रशासक ही यूनिफाइड मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (यूएमटीए) के अध्यक्ष होते हैं, उन पर बहुत कुछ निर्भर करता है।

प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से मिले संजय टंडन

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य संजय टंडन ने नवनियुक्त प्रशासक से मुलाकात की और बधाई दी। टंडन ने चंडीगढ़ के महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में बात की। कहा कि चंडीगढ़ ग्रीन व क्लीन सिटी है। चंडीगढ़ में प्रदूषण को कम करने के लिए इलेक्ट्रिक बसों को बढ़ावा दिया जा रहा है। यही नहीं 24 घंटे पानी सप्लाई के प्रोजेक्ट पर भी काम चल रहा है और सरकारी कार्यालयों को सोलर लगाने की प्रक्रिया जारी रही है। उन्होंने राज्यपाल से केंद्र सरकार की योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर गति देने का आग्रह किया। इसके साथ ही संजय टंडन ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को तुरंत लागू करने का भी अनुरोध किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed