{"_id":"674b7695cc66b8b7d10fe874","slug":"nephew-had-robbed-elderly-aunt-by-holding-her-hostage-along-with-his-friends-all-four-accused-arrested-chandigarh-news-c-16-pkl1043-574706-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: भतीजे ने ही बुजुर्ग चाची को दोस्तों के साथ बंधक बनाकर लूटा था, चारों आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: भतीजे ने ही बुजुर्ग चाची को दोस्तों के साथ बंधक बनाकर लूटा था, चारों आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
चंडीगढ़। बीते मंगलवार की तड़के सेक्टर-27 में बुजुर्ग रक्षा शर्मा (82) को चार आरोपियों द्वारा बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम देने के मामले में क्राइम सेल की टीम ने सुलझा लिया है। इस वारदात को खुद बुजुर्ग के जेठ के लड़के ने अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ अंजाम दिया था। जांच टीम ने बुजुर्ग के पारिवारिक आरोपी युवक सहित उसके तीन अन्य दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें शनिवार को मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश कर उनका दो दिन का रिमांड हासिल किया है। आरोपियों से लाखों रुपये की ज्वेलरी व 37 हजार रुपये की नकदी रिकवर करने के लिए जांच टीमों द्वारा पंजाब में अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही है और इस मामले में अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी हो सकती है।
जांच टीमों ने मामले की जांच में घटनास्थल की ओर आने-जाने वाले सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच टीमों को अरोमा होटल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज मिली जिसमें एक बाइक पर चार युवक दिखाई दिए। यह चारों युवक दो-दो के ग्रुप में अलग होकर वहां से चले गए। जांच टीमों ने बाइक नंबर की जांच भी की लेकिन वह भी फर्जी निकला था। इसके बाद जांच टीमों ने सेक्टर-43 बस स्टैंड पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें वारदात को अंजाम देने वाले दो युवक कैद हो गए। यह दोनों युवक पंजाब की बस में बैठकर लुधियाना चले गए। इसके बाद कड़ियां जोड़ते हुए क्राइम सेल की टीम ने जसवंत सिंह उर्फ जस्सा उर्फ लक्की निवासी गली नंबर-दो अटवाल नगर हबोवाल कलां जिला लुधियाना, वीरेंद्र कुमार उर्फ सोम निवासी # 21 न्यू संत नगर, जसमीत सिंह उर्फ शैरी निवासी प्लॉट नंबर- 130, शर्मा वर्मा कॉलोनी और काका उर्फ गोलू निवासी # 1134 शर्मा वर्मा कॉलोनी हबोवाल कलां जिला लुधियाना को गिरफ्तार किया।
आरोपी रिश्तेदार ने दोस्तों के साथ दिया था वारदात को अंजाम
वहीं, जांच में सामने आया कि जसवंत सिंह उर्फ जस्सा शिकायतकर्ता का रिश्तेदार है और उसे पता था कि उसकी चाची के घर पर काफी सोना है और वह बूढ़ी है। इसलिए उसने अपने दोस्तों के साथ डकैती करने की योजना बनाई। वे 25 नवंबर की तड़के मोटरसाइकिल से चंडीगढ़ आए और शिकायतकर्ता के घर गए लेकिन उन्हें देर हो गई। इसलिए इन्होंने पूरे दिन सेक्टर-17 में इंतजार किया और फिर 26 नवंबर की सुबह उन्होंने लूट की वारदात को अंजाम दिया। सभी आरोपी नशे के आदी हैं। जांच में सामने आया है कि आरोपी जसवंत सिंह, वीरेंद्र कुमार, जसमीत सिंह और काका उर्फ गोल्लू ने लूटी गई ज्वेलरी आपस में बांटने के बाद लुधियाना व पंजाब के अलग-अलग जगहों पर छिपाई हुई है। इन्होंने कुछ ज्वेलरी अपने एक अन्य साथी शेट्टी को भी दी जो कि लुधियाना में ही रहता है। इन आरोपियों में काका उर्फ गोलू पर वर्ष 2021 में हैबोवाल थाना में चोरी का मामला दर्ज है। जसमीत सिंह उर्फ शैरी के खिलाफ डिवीजन नंबर-एक लुधियाना में वर्ष 2021 में आर्म्स एक्ट, जसवंत सिंह उर्फ जस्सा पर डिवीजन नंबर-एक में आर्म्स एक्ट और अन्य थानों में चोरी के भी मामले दर्ज है।
विज्ञापन
क्या था मामला
पीड़िता रक्षा शर्मा ने पुलिस को बताया था कि उसके पति रामेश्वर दत्त शर्मा सेक्टर-27 स्थित एससीएफ नंबर-एक स्थित दुकान में ही मेसर्स इंपीरियल टायर्स की दुकान करते थे लेकिन दिसंबर में उनका देहांत हो गया था। मंगलवार तड़के करीब 3:10 बजे किसी ने उसके घर का दरवाजा खटखटाया और कुंडी नहीं लगी होने के कारण चार युवक उसके कमरे में घुस गए थे। युवकों ने बुजुर्ग के मुंह पर टेप लगाकर उसके हाथ-पैर एक कपड़े से बांध दिए थे। नकाबपोश लोहे की अलमारी व अन्य लकड़ी वाली कबट में से पति की सोने की कई तोले की चेन, हीरे लगी घड़ी, मंगलसूत्र, दो लेडीज अंगूठी, तीन जैंट्स अंगूठि़यां, एक जोड़ी झुमके, दो जोड़ी टॉप्स और सोने के कड़े के अलावा उसकी बहू, बेटी व पौती की ज्वेलरी और करीब 37 हजार रुपये लूटकर ले गए थे।
फोटो 01: सेक्टर-43 बस स्टैंड पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए लूट वारदात के दो आरोपी। स्त्रोत: पुलिस
फोटो 02: जांच टीमों द्वारा गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी। स्त्रोत: पुलिस