{"_id":"665bc02dd51b21e4f20e39d4","slug":"nepali-youth-arrested-for-trying-to-enter-air-force-station-investigating-agencies-engaged-in-investigation-chandigarh-news-c-16-pkl1043-435720-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: एयरफोर्स स्टेशन में घुसने का प्रयास में नेपाली युवक गिरफ्तार, जांच एजेंसियां पूछताछ में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: एयरफोर्स स्टेशन में घुसने का प्रयास में नेपाली युवक गिरफ्तार, जांच एजेंसियां पूछताछ में जुटी
विज्ञापन
चंडीगढ़। नेपाल निवासी 20 साल का एक युवक अवैध रूप से एयरफोर्स स्टेशन में घुसने का प्रयास कर रहा था, लेकिन सुरक्षा में तैनात जवानों ने युवक को मौके पर ही दबोच लिया। युवक को पकड़कर जांच एजेंसियों के हवाले कर दिया गया और उससे पूछताछ की गई। एयरफोर्स स्टेशन के सुरक्षा अधिकारी की ओर से पुलिस को दी शिकायत के आधार पर सेक्टर-31 थाने में युवक के खिलाफ आईपीसी एक्ट-448 के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी युवक की पहचान नेपाल के जिला देउराली के गांव जौचोर के शिव राम थापा के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक बीती 30 मई की देर शाम को एयरफोर्स स्टेशन की सुरक्षा में तैनात जवानों द्वारा गश्त की जा रही थी। इसी दौरान सुरक्षा टीम ने एक युवक को एयरफोर्स स्टेशन की चहारदीवारी के पास देखा गया। यह युवक एयरफोर्स स्टेशन के प्रतिबंधित क्षेत्र में अनधिकृत रूप से एंट्री करने का प्रयास कर रहा था। लेकिन सुरक्षा टीमों ने तुरंत युवक को मौके पर पहुंचकर दबोच लिया और उसे सेना की जांच एजेंसियों के हवाले कर दिया गया। मामला सुरक्षा से जुड़ा होने के कारण कई घंटे तक जांच एजेंसियों ने युवक से एयरफोर्स स्टेशन के अंदर एंट्री करने के प्रयास बारे सवाल-जवाब किए लेकिन उसने कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसी कारण जांच एजेंसियों ने युवक को संबंधित सेक्टर-31 थाना पुलिस के हवाले कर दिया और उसके खिलाफ एयरफोर्स स्टेशन, चंडीगढ़ के 12 विंग के विंग कमांडर एसटीएन सुरक्षा अधिकारी बरना भट्टाचार्य द्वारा लिखित शिकायत दी गई, जिसके आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।