फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   nekchand son anuj saini insult issue outside rock garden

नेकचंद के बेटे अनुज सैनी PMO को लिखेंगे पत्र

Wed, 27 Jan 2016 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 27 Jan 2016 09:41 AM IST
विज्ञापन
nekchand son anuj saini insult issue outside rock garden

फ्रेंच प्रेसीडेंट की रॉक गार्डन यात्रा के समय बदसलूकी का शिकार हुए नेकचंद के बेटे अनुज सैनी पीएमओ को पत्र लिखेंगे।

विज्ञापन


सैनी ने अमर उजाला से बातचीत के दौरान बताया कि इस मामले को लेकर अब वह प्रधानमंत्री को पत्र लिखेंगे। एसपीजी ने उन्हें रविवार को यह कहकर रॉक गार्डन से बाहर निकाल दिया था कि उनका नाम लिस्ट में नहीं है।

रॉक गार्डन में रविवार को फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के मद्देनजर चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से अनुज सैनी को आमंत्रित किया गया था।
विज्ञापन


उन्हें प्रधानमंत्री मोदी से मिलवाने की बात कही गई थी। लेकिन वहां पर तैनात एसपीजी के जवानों ने उन्हें रॉक गार्डन के अंदर नहीं जाने दिया था। परिचय देने के बावजूद एसपीजी ने एक नहीं सुनी और उन्हें बाहर निकाल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी को रॉक गार्डन के फेज-3 पहुंचना था। अनुज सैनी वहां प्रशासन की ओर से भेजे गए आमंत्रण पत्र के साथ वहां पहुंचे थे। उन्हें एसपीजी के जवानों ने वहां से जाने को कहा था।

अनुज सैनी ने बताया कि उन्होंने अपना परिचय दिया लेकिन सुरक्षा गार्डों ने उनकी नहीं सुनी। सैनी ने बताया कि वह यहां पर फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के आने को लेकर 10 दिन से तैयारी करवा रहे थे।


रॉक गार्डन के मेंटेनेंस का जिम्मा उन्होंने संभाला था। हालांकि इस मामले की जानकारी जब एडवाइजर विजय देव और चंडीगढ़ प्रशासन के गृहसचिव अनुराग अग्रवाल को मिली तो उन्होंने अफसोस जाहिर किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed