फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   nekchand family insult outside rock garden during hollande visit

ओलांद रॉक गार्डन के अंदर, बाहर नेकचंद के बेटे का अपमान

Sun, 24 Jan 2016 07:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 24 Jan 2016 07:33 PM IST
विज्ञापन
nekchand family insult outside rock garden during hollande visit

रॉक गार्डन में फ्रेंच प्रेसीडेंट ओलांद और पीएम मोदी की मीटिंग चल रही थी, बाहर रॉक गार्डन के निर्माता पद्मश्री नेकचंद के परिवार का अपमान हो रहा था। एनएसजी ने उनके बेटे अनुज सैनी के साथ बदसूलकी की।

विज्ञापन


रॉक गार्डन में फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजिट के मद्देनजर चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से अनुज सैनी को आमंत्रित किया गया था। लेकिन वहां पर तैनात एनएसजी के जवानों ने उन्हें बाहर जाने को कह दिया।
विज्ञापन


परिचय देने के बावजूद उन्हें वहां से बाहर कर दिया गया। रॉक गार्डन के फेज- 3 में मोदी को पहुंचना था। अनुज सैनी वहां प्रशासन द्वारा भेजे गए आमंत्रण पत्र के साथ वहां पहुंचे। उनको एनएसजी के जवानों ने उन्हें वहां से जाने के लिए कह दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुज सैनी ने बताया कि उन्होंने एनएसजी के जवानों को अपना परिचय दिया। लेकिन सुरक्षा गार्डों ने उनकी एक न सुनी और वहां से भगा दिया। सैनी ने  बताया कि वह यहां पर फ्रांस केराष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद केआने को लेकर पिछले 10 दिन से तैयारी करवा रहे थे। यहां का मेंटिनेंस के काम का जिम्मा उन्होंने संभाला था।


सलाहकार और गृह सचिव ने जताया अफसोस
अनुज सैनी ने कहा कि उनको इस तरह के अपमान की उम्मीद नहीं थी। मेरे पिता के बनाए गए गार्डन का नाम देश के साथ विदेशों मे है। यह एक पर्यटन स्थल के रूप में है। शहर में आने वाले सभी लोग इसे देखना पसंद करते हैं। रॉक गार्डन में मेरे साथ इस तरह का सुलूक किया गया है। इससे मै बहुत आहत हूं। हालांकि इस मामले की जानकारी जब एडवाजर विजय देव और चंडीगढ़ प्रशासन के गृहसचिव अनुराग अग्रवाल को हुई तो इस पर अफसोस जाहिर किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed