फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   nek chand will go on final passage from rock garden

रॉक गार्डन से आज अपनी अंतिम यात्रा पर निकलेंगे पद्मश्री नेकचंद

Sat, 13 Jun 2015 08:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 13 Jun 2015 08:08 AM IST
विज्ञापन
nek chand will go on final passage from rock garden

कबाड़ से खूबसूरत रॉक गार्डन रचने वाले पद्मश्री नेक चंद को शनिवार को अंतिम विदाई दी जाएगी। राजकीय सम्मान के साथ शाम 6 बजे सेक्टर-25 में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। नेक चंद का पार्थिव शरीर शनिवार सुबह 10 से शाम 4 बजे तक आम लोगों के दर्शन के लिए रॉक गार्डन में रखा जाएगा।

विज्ञापन


ट्राइसिटी और दूसरे शहरों से काफी संख्या में लोग उनके अंतिम दर्शन करने पहुंचेंगे। रॉक गार्डन से शव यात्रा निकाली जाएगी। नेक चंद की बेटी और कुछ अन्य करीबी रिश्तेदार विदेश में हैं। उनके आने के बाद अंतिम संस्कार शनिवार को करने का फैसला लिया गया। रिश्तेदार शनिवार सुबह तक चंडीगढ़ पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन


दुनिया में चंडीगढ़ की पहचान बने रॉक गार्डन के निर्माता 90 वर्षीय नेक चंद सैनी का शुक्रवार देर रात पीजीआई में निधन हो गया था। पीजीआई के डॉक्टरों के मुताबिक वे गले के कैंसर, डायबिटीज और हाइपर टेंशन से पीडि़त थे। शुक्रवार रात 12:12 बजे पीजीआई के आईसीयू में उन्होंने अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौत की वजह किडनी सहित मल्टीपल आर्गन का फेल होना और कार्डियक अरेस्ट बताया गया। शुक्रवार शाम जब उन्हें पीजीआई लाया गया तब उनकी हालत नाजुक थी।

देर रात डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया

nek chand will go on final passage from rock garden

यूरिन पास नहीं होने की वजह से उनके डायलिसिस की तैयारी चल रही थी, लेकिन इस दौरान दिल की धड़कनें कमजोर पड़ने लगीं। उन्हें तुरंत वेंटिलेटर पर रखकर स्थिर करने की कोशिश की गई। सपोर्टिव केयर दी गई लेकिन सभी कोशिशें असफल रहीं। देर रात डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इससे पहले नेक चंद का इलाज सेक्टर -36 स्थित इंस्काल अस्पताल में चल रहा था। वीरवार को एडवाइजर विजय कुमार देव और होम सेक्रेटरी अनुराग अग्रवाल उनका हालचाल जानने पहुंचे थे। उनकी हालत लगातार खराब होने पर एडवाइजर विजय कुमार देव ने नेक चंद के बेटे अनुज सैनी से बात कर उन्हें पीजीआई में शिफ्ट करने की बात कही। इस पर अनुज राजी हो गए और अधिकारियों ने पीजीआई से संपर्क कर उन्हें सीधे आईसीयू में शिफ्ट करने को कहा।

हिमाचल और दिल्ली से मंगाये फूल: नेक चंद की शव यात्रा के लिए हिमाचल और दिल्ली से सफेद रंग के फूलों के 600 से ज्यादा बंच मंगाए गए हैं। तैयारियों में जुटे सेक्टर-35 के महक फ्लोरिस्ट के राजेश भाटिया के अनुसार हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ व्हाइट लिलि, जरबरा और रजनीगंधा के फूल मंगवाये गए हैं। दिल्ली से सफेद गुलाब के बंच मंगाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed