{"_id":"58519bac4f1c1bdd5d64ae1d","slug":"nek-chand-the-builder-of-the-rock-garden-in-chandigarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"B'day spl: ‘लोग मुझे भले भूल जाएं, रॉक गार्डन को न भूलें’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
B'day spl: ‘लोग मुझे भले भूल जाएं, रॉक गार्डन को न भूलें’
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 15 Dec 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
पद्मश्री नेकचंद
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रॉक गार्डन को ऐसा बना दो कि यहां घूमने आने वाले लोग मुझे भले भूल जाएं, लेकिन इसको कभी न भूलें । गार्डन में आने वाले पर्यटकों को अच्छी सुविधाएं मिलनी चाहिए।
पद्मश्री नेकचंद के बेटे अनुज सैनी ने यह बात अपने पिता के 91वें जन्मदिवस के पहले अमर उजाला से बातचीत के दौरान सांझा की।
अनुज ने बताया कि ‘पीजीआई के डाक्टरों में जब हमें बता दिया कि बाबूजी के पास समय कम है तो हमने उनका बर्थडे बेहतरीन तरीके से मनाया। इस दौरान सेक्टर - 18 में रहने वाले एक सरदार जी आए। उन्होंने बाबूजी बहुत आग्रह किया वह रॉक गार्डन को ठीक करने के लिए एक लाख रुपये ले लें। पहले बाबू जी ने मना किया लेकिन बहुत जोर देने के बाद उन्होंने उनकी बात मान ली। इस पर रॉक गार्डन में उन्होंने इस 25 हजार से आर्टिफिशियल घास लगाई। अनुज ने बताया कि यहां पर जो बचा हुआ पैसा है, हम गार्डन को सुंदर बनाने में लगाएंगे।’
नेकचंद की यादों को शेयर करते हुए अनुज सैनी ने बताया, ‘बाबू जी कहते थे कि अनुज रॉक गार्डन की सुंदरता पर बट्टा नहीं लगना चाहिए। इसके लिए वह हमेशा प्रशासन को लेटर लिखते थे। प्रशासन भी उनकी मांगों को मानने के लिए हमेशा तैयार रहता था। बाबू जी को यहां पर बैठना बहुत अच्छा लगता था। अगर किसी विदेशी पर्यटक को कोई शिकायत होती तो बाबू जी उसकी बात को प्रशासन तक रखते थे। उनकी समस्याओं का निदान होता था। वह रॉक गार्डन की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए हमेशा लड़ते रहे।

बेटे अनुज सैनी ने ताजा की पिता की यादें
रॉक गार्डेन
- फोटो : file photo
वर्ष 2015 में रॉक गार्डन को सफाई में देश में पहला स्थान मिला। रॉक गार्डन की झांकी को भी दिल्ली में होने वाली परेड में दिखाया गया। वहीं शहर केे अलावा कई देशों में बाबूजी के बनाए वेस्ट मैटीरियल की प्रदर्शनी लगाई गई है। कई बार जब मैं बाबूजी की बनाई वेस्ट मैटेरियल की मूर्ति को लेकर गया तो जर्मनी में लोग इसे देखते ही कहते कि नेकचंद का वेस्ट मैटेरियल से बनाया हुआ है।’
आज सीमेंट के केक पर जलाएंगे लोग मोमबत्ती
रॉक गार्डन में सीमेंट का केक तैयार किया गया है। यहां पर वीरवार को लोग कैंडल जलाकर पद्मश्री नेकचंद का जन्मदिवस मनाएंगे। वहीं रॉक गार्डन में इस मौके पर एडवाइजर परिमल राय, चंडीगढ़ प्रशासन के गृहसचिव अनुराग अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहेंगे। वहीं यहां फूलों से सजावट की गई है। रॉक गार्डन के फेस - 1 में नेकचंद को श्रद्घांजलि अर्पित की जाएगी। वहीं कव्वाली की परफारमेंस 11.30 बजे फेज- 2 में वाटर फाल के पास कलाकारों द्वारा दी जाएगी। वहीं बेस्ट फ्राम वेस्ट किड्स कंपटीशन का आयोजन किया जाएगा। वहीं 16 दिसंबर को क्विज, क्लासिकल डांस सहित अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।