{"_id":"5e8649318ebc3e768b498a1d","slug":"neighboring-states-should-not-send-patients-without-discussion-and-approval-of-pgi-badnaur-chandigarh-news-pkl3713359135","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोनाः यूटी प्रशासक बदनौर बोले- पड़ोसी राज्य बिना चर्चा और पीजीआई की मंजूरी के मरीज न भेजें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोनाः यूटी प्रशासक बदनौर बोले- पड़ोसी राज्य बिना चर्चा और पीजीआई की मंजूरी के मरीज न भेजें
Fri, 03 Apr 2020 11:52 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 11:52 AM IST
विज्ञापन
प्रशासक वीपी सिंह बदनौर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीरवार को चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर व अन्य अधिकारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने शहरवासियों से अपील की कि वह लॉकडाउन के निर्देशों का सख्ती से पालन करें ताकि लगातार फैल रहे कोरोना वायरस को रोका जा सके। प्रधानमंत्री ने शहर में अनिवार्य सेवाओं की सप्लाई चेन को बहाल रखने की भी बात कही। साथ ही कहा कि शहर के सीनियर सिटीजन और दिव्यांगों का इन दिनों में खास तौर पर ध्यान रखा जाए।
पीएम के साथ हुई वीडियो कान्फ्रेंसिंग के बाद प्रशासक ने शहर के अधिकारियों के साथ एक अन्य समीक्षा बैठक की। इसमें प्रशासक ने पीजीआई, जीएमसीएच-32, जीएमएसएच-16 के इंतजाम को लेकर बातचीत की। उन्होंने पड़ोसी राज्यों को कहा है कि वहां से कोई भी मरीज बिना चर्चा और पीजीआई की मंजूरी के बगैर न भेजा जाए। पीजीआई के डायरेक्टर प्रोफेसर जगतराम ने कहा कि पीजीआई में दवाइयों और फंड की कोई कमी नहीं है।
नगर निगम के कमिश्नर केके यादव ने बताया कि राशन और ग्रॉसरी का सामान लोगों तक पहुंचाने के लिए मलोया में चार केबिन शुरू कर दिए गए हैं। इसके अलावा शहर में डोर-टू-डोर राशन पहुंचाने के लिए आठ कंपनियां काम कर रही हैं जबकि स्विगी भी शुक्रवार से काम शुरू कर देगी। उन्होंने बताया कि यह सभी कंपनियां सिर्फ ग्रॉसरी और सब्जियां ही डोर टू डोर डिलीवर करेंगी।
विज्ञापन
कम गंभीर मरीजों को वीडियो कॉल से देखने की करें व्यवस्था
प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने इच्छा जताई कि वीडियो कॉल के माध्यम से कम गंभीर मरीजों को देखने की व्यवस्था भी बनाई जाए ताकि ऐसे मरीजों को घर से बाहर न निकलना पड़े और इनका इलाज भी हो जाए। अगर ऐसा होता है तो इससे अस्पतालों में भीड़ भी नहीं होगी। प्रशासक ने चंडीगढ़ पुलिस के डीजीपी को आदेश दिए कि अनिवार्य सेवा में लगी गाड़ियों को पुलिस नाकों पर बेवजह न रोका जाए।
डोर टू डोर डिलीवरी का काम कर रहीं 9 कंपनियों के कर्मचारियों को भी बेवजह न परेशान किया जाए। बैठक में एडवाइजर मनोज परिदा, पीजीआई के डायरेक्टर, वित सचिव, नगर निगम कमिश्नर, डीसी, नगर निगम के स्पेशल कमिश्नर सहित वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से पंचकूला और मोहाली के डीसी आदि अधिकारी उपस्थित रहे।