{"_id":"60086c378ebc3e319451cbac","slug":"nehal-s-177-runs-won-gallant-academy-chandigarh-news-pkl401333933","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेहल के 177 रन की पारी से गैलेंट अकादमी को जीतीअंडर 23 क्रिकेट टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेहल के 177 रन की पारी से गैलेंट अकादमी को जीतीअंडर 23 क्रिकेट टूर्नामेंट
अंडर 23 क्रिकेट टूर्नामेंट में शॉट लगाता खिलाड़ी
- फोटो : CHANDIGARH
Link Copied
चंडीगढ़। नेहल के शानदार शतक से गैलेंट क्रिकेट अकादमी पंचकूला ने रॉयल क्रिकेट अकादमी चंडीगढ़ को 144 रनों के विशाल स्कोर से शिकस्त दी। अंडर-23 क्रिकेट टूर्नामेंट का मुकाबला बुधवार को आईवीसीए क्रिकेट अकादमी डेराबस्सी में खेला गया। पहले खेलते हुए गैलेंट क्रिकेट अकादमी पंचकूला ने निर्धारित 40 ओवर में 2 विकेट पर 393 रन बनाए। टीम की ओर से नेहल ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन कर 123 गेंदों पर 177 रन की पारी खेली। आकाशदीप सिंह ने शतक जमाते हुए 112 रन की पारी खेली। अरुण ने 43 रन, अनमोल ने 42 रन बनाए। गेंदबाजी में रॉयल क्रिकेट अकादमी चंडीगढ़ से विशाल अरोड़ा ने 73 रन देकर 1 विकेट चटकाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल क्रिकेट अकादमी चंडीगढ़ की पूरी टीम 35.5 ओवर में 249 रन ही बना पाई। जशन की 102 रन की पारी भी टीम को जीत नहीं दिला पाई। गेंदबाजी में गैलेंट क्रिकेट अकादमी पंचकूला की टीम से नेहल ने 37 रन देकर 3 विकेट और मोहित सोनी ने 21 रन देकर 3 विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।